Last Updated:
Benefits Of Custard Apple: सीताफल को कई नामों से जाना जाता है, जैसे- कस्टर्ड एप्पल, शुगर एप्पल, चेरिमोया, शरीफा आदि. सीताफल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. (रिपोर्ट: वंदना रेवांचल तिवारी)
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फल और सब्जियां बेहद जरूरी होती हैं. फल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं. सीताफल (शरीफा) भी एक ऐसा ही फल है, जिसके नियमित सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है. यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सही रखता है.

रीवा की डेंटिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने लोकल 18 से कहा कि फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. फलों में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं. यही वजह है कि डाइट में फल शामिल करने की सलाह दी जाती है. उसी तरह का एक फल सीताफल है.

सीताफल को कई नामों से जाना जाता है, जैसे- कस्टर्ड एप्पल, शुगर एप्पल, चेरिमोया, शरीफा आदि. सीताफल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह फल विटामिन सी, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और आयरन आदि से भरपूर होता है. यह हार्ट और डायबिटीज दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. शरीफा इम्युनिटी बूस्ट करने करने में भी मदद करता है.

सीताफल आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. शरीफा में मौजूद ल्यूटिन एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो आंखों में पाया जाता है. यह फ्री रेडिकल्स से बचाता है और आंखों की कई समस्याओं को दूर करके आंखों की हेल्थ को सही रखता है. आंखों की हेल्थ के लिए सीताफल बहुत फायदेमंद होता है.

सीताफल ब्लड प्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड वेसल्स को डाइल्यूट होने में मदद करता है. सीताफल खाने से ब्लड प्रेशर लो रहता है. इससे हार्ट डिजीज से भी बचाव संभव है.

सीताफल खाना अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके सेवन से फेफड़े के सूजन दूर होने के साथ एलर्जी की समस्या भी कम होती है. शरीफा के रोजाना सेवन से शरीर हेल्दी रहता है. सीताफल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सही रखने में मदद मिलती है और कब्ज और डायरिया जैसी समस्याएं दूर होती हैं.

शरीफा विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है. विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने और रोगों से बचाने में फायदेमंद है. इसकी कमी से इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है. शरीफा इम्युनिटी बूस्ट करने में बेहद मददगार होता है.