सोना ऑलटाइम हाई पर, ₹1,343 महंगा होकर ₹1.13 लाख पार: चांदी की कीमत भी ₹1,181 बढ़ी, अब ₹1.34 लाख प्रति किलो पर पहुंची

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस साल सोना ₹37,336 और चांदी ₹48,033 महंगी हुई

आज यानी मंगलवार, 23 सितंबर को सोने-चांदी के दाम एक बार फिर नए हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,343 रुपए बढ़कर 1,13,498 पर पहुंच गया है।

कल सोना ₹1,12,155 के ऑल टाइम हाई पर था। वहीं, चांदी भी 1,181 रुपए महंगी होकर 1,34,050 रुपए पहुंच गई। कल इसका भाव 1,32,869 रुपए प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,13,498
22 ₹1,03,964
18 ₹85,124

सोर्स: IBJA (23 सितंबर, 2025)

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट
दिल्ली ₹1,14,480 ₹1,04,950
मुंबई ₹1,14,330 ₹1,04,800
कोलकाता ₹1,14,330 ₹1,04,800
चेन्नई ₹1,14,550 ₹1,05,000
जयपुर ₹1,14,480 ₹1,04,950
भोपाल ₹1,14,380 ₹1,04,850
पटना ₹1,04,380 ₹1,04,850
लखनऊ ₹1,14,480 ₹1,04,950
रायपुर ₹1,14,330 ₹1,04,800
अहमदाबाद ₹1,04,380 ₹1,04,850

सोर्स: goodreturns (23 सितंबर, 2025)

इस साल सोना ₹37,336 और चांदी ₹48,033 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 37,336 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,13,498 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 48,033 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,34,050 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण

  • वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
  • केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
  • युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  • महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।

इस साल ₹1 लाख 15 हजार तक जा सकता है सोना

एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 15 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 40 हजार रुपए तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा।

जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *