इस जिंदा पक्षी का घर में घुसना अशुभ, मरने के बाद उसकी हड्डी घर क्यों लाते लोग?

Last Updated:

Sagar News: सागर की एक बुजुर्ग दादी ने लोकल 18 को बताया कि चमगादड़ की हड्डी को फाटन की गुरिया कहा जाता है. जब किसी का पैर फटता (नस तड़कती) है, तब यह हड्डी इस बीमारी का रामबाण इलाज होती है. मरीजों को इससे बेहद जल्द आराम मिलता है.

सागर. बुंदेलखंड के सागर में 250 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं. रंग-बिरंगे पक्षियों को लोग अपने घरों की शोभा बढ़ाने के लिए ले जाते हैं लेकिन वहीं कुछ पक्षी ऐसे होते हैं, जिनका घर के ऊपर से गुजरना या घर में गलती से घुसना भी अशुभ माना जाता है. इन्हीं में से एक चमगादड़ भी है. चमगादड़ जिस जगह रहता है, उसे वीरान कर देता है. माना जाता है कि चमगादड़ में नेगेटिव ऊर्जा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से घर का वातावरण बिगड़ने लगता है लेकिन इसी चमगादड़ को लेकर बुंदेलखंड में एक अजीबोगरीब परंपरा भी है, जो लोगों को फायदा देने के लिए जानी जाती है. दरअसल जिस जिंदा चमगादड़ को अशुभ माना जाता है, मरने के बाद इसी चमगादड़ की हड्डी का दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

चमगादड़ के पैरों की हड्डियां लाते हैं घर
जब किसी महिला पुरुष या युवाओं के पैरों में दर्द होता है, जिसे नस का चमकना कहते हैं, का दवाइयां खाने के बाद भी दर्द कम नहीं होता है, उन लोगों के लिए चमगादड़ की हड्डी काम आती है. सागर के लोग पिछले कई दशकों से इस उपाय को अपनाते हुए आ रहे हैं. यह परंपरा आज भी इस क्षेत्र में चर्चित है. बता दें कि चमगादड़ की मौत होने के बाद जब उसका शरीर पूरी तरह से सूख जाता है, तब कई लोग उसके पैरों की हड्डियां साफ करके घर ले आते हैं और उसके आधा-आधा इंच के टुकड़े कर लेते हैं. इसकी हड्डी खोखली होती है. लोग इसमें धागा डालकर पैर में बांध लेते हैं, जो किसी गुरिया की तरह हो जाता है.

जिसके असली हड्डी मिल जाए समझो…
सागर की एक बुजुर्ग दादी लोकल 18 को बताती हैं कि चमगादड़ की हड्डी को फाटन की गुरिया कहा जाता है क्योंकि जब किसी का पैर फटता (नस तड़कती) है, तब यह हड्डी रामबाण इलाज होती है. लोगों को बहुत जल्दी आराम मिलता है. यहां तक कि दवा खाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसकी वजह से हजारों-लाखों रुपये की बचत हो जाती है. हम लोग आज भी इसको इस्तेमाल करते है. हालांकि कई लोग अब प्लास्टिक की भी गुरिया बनाने लगे हैं. इसकी वजह से लोगों में विश्वास कम होता जा रहा है. जिसको असली चमगादड़ की हड्डी मिलती है, उसका 100 फीसदी पैर का दर्द मिट जाएगा.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

इस जिंदा पक्षी का घर में घुसना अशुभ, मरने के बाद उसकी हड्डी घर क्यों लाते लोग?

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *