मनासा में मोबाइल टावर का विरोध: चौधरी कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता – Neemuch News

नीमच जिले में स्थित मनासा की चौधरी कॉलोनी के निवासियों ने एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया है। कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

.

नीमच नाके के पास स्थित चौधरी कॉलोनी में जगदीशचंद्र सोलंकी अपने मकान की छत पर मोबाइल टावर स्थापित कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। उन्होंने टावर से निकलने वाली विद्युत और चुंबकीय किरणों से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की चिंता जताई है।

रहवासियों ने आरोप लगाया है कि टावर का निर्माण सरकारी नियमों और दूरसंचार विभाग के सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करते हुए किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे कैंसर, लकवा और आंखों की रोशनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही टावर के गिरने से जनहानि की आशंका भी व्यक्त की गई है।

कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कॉलोनी वासियों ने अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए टावर निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *