व्रत में एनर्जी बढ़ाने वाले 5 ड्रिंक्स हैं बेहद जबरदस्त, हमेशा रहेंगे डिटॉक्स और फ्रेश, जानें फायदे

Last Updated:

व्रत में नारियल पानी, दूध-खजूर शेक, नींबू शरबत, मखाना-बादाम स्मूदी और छाछ पीने से एनर्जी, डिटॉक्स, वेट लॉस और स्किन ग्लो मिलता है, साथ ही डाइजेशन भी बेहतर रहता है.

व्रत में एनर्जी बढ़ाने वाले 5 ड्रिंक्स हैं बेहद जबरदस्त, हमेशा रहेंगे डिटॉक्स
व्रत के दौरान शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक खाली पेट रहने से कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में ठोस आहार के साथ-साथ कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. ये ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि डिटॉक्स करने, वेट लॉस में मदद करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी कारगर साबित होते हैं. आइए जानते हैं व्रत में पीने के लिए 5 बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक…

नारियल पानी – यह नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है. नारियल पानी व्रत के दौरान पीने के लिए सबसे हेल्दी और नैचुरल ड्रिंक है. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. नारियल पानी हल्का होता है और पेट को भी आराम देता है. यह स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है. गर्मी के मौसम में यह सबसे बेस्ट विकल्प है.

दूध और खजूर शेक- व्रत में एनर्जी बनाए रखने और लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करने के लिए दूध और खजूर का शेक बेहद फायदेमंद होता है। दूध से शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जबकि खजूर से आयरन, फाइबर और नेचुरल स्वीटनर. यह ड्रिंक थकान दूर करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी बैलेंस रखता है. खासकर शाम के समय जब कमजोरी महसूस हो तो यह शेक तुरंत ताकत प्रदान करता है.

नींबू शरबत- यह बॉडी डिटॉक्स और वेट लॉस के लिए फ्रेंडली ड्रिंक है. नींबू शरबत एक सिंपल लेकिन बहुत असरदार ड्रिंक है. व्रत के दौरान नींबू पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है. इसमें मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत करता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है. चाहें तो इसमें सेंधा नमक और शहद डालकर पी सकते हैं, जिससे टेस्ट बढ़ जाएगा और यह वेट लॉस में भी मदद करेगा.

छाछ –यह कूलिंग और डाइजेशन बूस्टर का काम करता है. व्रत के दौरान छाछ पीना भी बहुत अच्छा विकल्प है. यह शरीर को ठंडक देता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है और पाचन को बेहतर बनाता है. छाछ में सेंधा नमक, जीरा पाउडर और पुदीना डालकर पीने से स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. अगर आप व्रत के दौरान इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो एनर्जी लेवल बना रहेगा, थकान दूर होगी और शरीर हल्का महसूस करेगा. नारियल पानी, दूध-खजूर शेक, नींबू शरबत, मखाना-बादाम स्मूदी और छाछ. ये सभी ड्रिंक्स न केवल सेहतमंद हैं बल्कि आपकी स्किन और डाइजेशन को भी हेल्दी बनाए रखते हैं.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

व्रत में एनर्जी बढ़ाने वाले 5 ड्रिंक्स हैं बेहद जबरदस्त, हमेशा रहेंगे डिटॉक्स

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *