इस नई तकनीक से लगाएं गुड़हल का प्लांट, बढ़ जाएगी घर की शोभा, खिले-खिले नजर आएंगे लाल- लाल फूल

Last Updated:

Hibiscus Plant: आप अपने आंगन और घर की शोभा बढ़ाने के लिए घर में फूल लगाते होंगे. कई लोगों को अपने घरों में गुड़हल के पौधे लगाने का शौक होता है, आप लाल ही नहीं नारंगी और सफेद रंग के गुड़हल के प्लांट लगा सकते हैं लेकिन कई लोग दुखी हो जाते हैं की पौध तो लगा लेते हैं लेकिन उसमें फूल नहीं आते तो स्टेम कटिंग तकनीक से गुड़हल का प्लांट लगा सकते हैं.

गुड़हल का प्लांट लगाने के लिए स्टेम कटिंग सबसे अच्छी तकनीक मानी जाती है. इसमें तना काटकर प्लांटेशन किया जाता है. इस तकनीक से सबसे आसान तरीके से प्लांटेशन किया जाता है.

Hibiscus Plantation

अगर आप भी अपने गार्डन में बिना बीज के गुड़हल का पौधा लगाना चाहते हैं तो इस तकनीक को अपना सकते हैं. इससे आपका गार्डन बहुत ही शानदार दिखेगा. जिसे देख लोग मनमोहित हो उठेंगे.

news 18

स्टेम कटिंग तकनीक से रोपे गुड़हल का पौधा: गुड़हल के पौधे के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है. जिसमें अच्छी जल निकासी होती है. इसके लिए मिट्टी का पीएच थोड़ा एसिडिक यानी लगभग 6.0 से 6.5 पीएच होना चाहिए. वहीं इसका खास ख्याल रखें कि गमले या ग्रो बैग में मिट्टी भरकर इसे अच्छी प्रकार से नम कर लें.

Hibiscus Plantation

आप मिट्टी में बालू, कोकोपीट और कम्पोस्ट जैसे तत्व मिलाकर इसे उपजाऊ बना लें ताकि पौधे की अच्छी ग्रोथ हो सके. आप चाहें तो आप इसके लिए खुद मिट्टी तैयार कर लीजिये.इसके लिए आप एक हिस्सा में मिट्टी लेकर इसमें थोड़े गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिला लीजिए और एक हिस्सा नदी से लाई हुई रेत या कोकोपीट मिला लीजिये.

Hibiscus Plantation

अच्छी तरह से इसे मिलने के बाद आप इसमें पानी डालकर नम कर लीजिए. अब आप गुड़हल के पौधे से 45 डिग्री में तने को काटते हुए 8 से 10 इंच का ताना काट लीजिए. इसे 1 घंटे के लिए पानी में छोड़ दीजिए. अगर तने को कटे हुए ज्यादा वक्त हो गया है तो आपको 8 से 9 घंटे इस पानी में रखना होगा.

Hibiscus Plantation

अब एक गमले में तैयार मिट्टी को डालकर इसमें गड्ढा करके लगभग 3 इंच तक मिट्टी में दबा लीजिये. अब इसमें हल्का सा पानी डाल दें ध्यान रहे की पानी ज्यादा ना हो क्योंकि तना गल जाएगा. इसके बाद 4 से 5 घंटे की धूप दिखा लीजिये.

Hibiscus Plantation

गुड़हल के पौधे को लगाने के बाद भी इसकी नियमित देखभाल बहुत ज्यादा जरूरी होती है क्योंकि इसके तने या जड़ खराब हो सकती है या फिर कीड़े लग सकते हैं जिससे इसकी कलियां गिरने लगते हैं. अगर पौधे में किसी तरह का रोग हो या कीड़े लग गए हो तो आप ल नीम तेल जैसे जैविक कीटनाशकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस नई तकनीक से लगाएं गुड़हल का प्लांट, बढ़ जाएगी घर की शोभा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *