साधारण सी इस सब्जी के असाधारण सेहत लाभ जान होंगे हैरान, खाने से होंगे ये 7 चमत्कारी फायदे

Drumstick health benefits: कई तरह की सब्जियां होती हैं, जिसमें से आप कुछ तो रेगुलर खाते भी नहीं होंगे. कुछ का नाम भी लोगों ने नहीं सुना होगा. ऐसी ही एक सब्जी है मोरिंगा या ड्रमस्टिक, जिसे हिंदी में सहजन कहते हैं. यह लंबी सी डंडी जैसी हरी सब्जी स्वाद के साथ पोषण का भी खजाना होती है. इसकी सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनती है. इसमें मौजूद औषधीय गुण इसे असाधारण बनाते हैं. चलिए जानते हैं मोरिंगा के फायदों के बारे में…

मोरिंगा के फायदे (Moringa ke fayde)

-सहजन के पेड़ को मिरेकल ट्री’ भी कहते हैं, क्योंकि इसके पत्तों से लेकर, छाल, बीज, फलियां, फूल, सब्जी सभी कई तरह से सेहत को लाभ पहुंचाते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.

-आयुर्वेद में सहजन का उपयोग प्राचीन काल से विभिन्न रोगों के उपचार में किया जाता रहा है. यह पेड़ न केवल स्वाद बढ़ाने वाला है, बल्कि सेहत की सुरक्षा का भी बड़ा साधन है.

-सहजन को कफ-नाशक और वातहर कहा जाता है. यह शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसकी पत्तियां और फलियां पाचन को दुरुस्त रखते हैं. शरीर में मौजूद खून को साफ करते हैं. इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं.

-सहजन में अन्य सब्जियों और फलों की तुलना में कई गुना अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे इसमें संतरे की तुलना में सात गुना अधिक विटामिन सी होता है. गाजर से चार गुना अधिक विटामिन ए होता है. दूध से अधिक कैल्शियम और केले से अधिक पोटैशियम होता है. इसी कारण से इसे ‘ट्री ऑफ लाइफ’ कहते हैं.

-सहजन में एंटी-कैंसर गुण होते हैं. इसका पाउडर, बीज शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं, जिससे खून शुद्ध और साफ होता है.

-इस सब्जी को खाने से यह शरीर को एनर्जी मिलती है. थकान दूर होता है. सहजन का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है. ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है. वजन घटाने में भी मदद करता है.

-सहजन में मौजूद विटामिन बी6 मस्तिष्क को सक्रिय रखता है. मेंटल हेल्थ को बूस्ट करता है.

कैसे करें सेवन और इस्तेमाल
आप सहजन की सब्जी बनाकर खा सकते हैं. इसे सूप में डाल सकते हैं. सहजन की पत्तियों का रस प्रतिदिन 1-2 चम्मच पी सकते हैं. इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी. आप सीजनल रोगों से बचे रह सकते हैं. सहजन की फलियों की सब्जी खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. ब्लड शुगर कंट्रोल होता है.

-सहजन की पत्तियों को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है. इसके अलावा, सहजन का काढ़ा गले की खराश, खांसी-जुकाम को भी ठीक कर सकता है. सहजन की पत्तियों का पेस्ट स्किन पर लगाने से मुंहासे और अन्य त्वचा रोगों में लाभ मिलता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *