Last Updated:
दांत दर्द जब अचानक होता है, तो न तो खाना अच्छा लगता है, न बोलना और न ही चैन से बैठना. लेकिन अगर आप घर में रखी कुछ सिंपल चीजों से मिनटों में राहत पा सकें, तो कैसा लगेगा? जी हां, एक बेहद असरदार और पुराना घरेलू नु…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- लौंग, काली मिर्च और सरसों तेल से दांत दर्द में राहत मिलती है.
- पेस्ट को दर्द वाले हिस्से पर 20 मिनट तक लगाएं.
- दर्द बार-बार हो तो डेंटिस्ट से मिलना जरूरी है.
Toothache Home Remedy: कहते हैं कि दुनिया का सारा दर्द एक तरफ और दांत दर्द एक तरफ. जी हां, दांतों में दर्द कितना कष्टदायी हो सकता है यह सिर्फ जिसकी दांतों में दर्द हो, वो ही समझ सकता है. एक बार दर्द शुरू हो जाए तो न दिन चैन से कटता है न रात सुकून से गुजरती है. लेकिन हर बार पेनकिलर खाना भी सही नहीं होता. ऐसे में पुराने देसी नुस्खे काम आते हैं, जो बिना साइड इफेक्ट्स के राहत देते हैं.
लौंग, काली मिर्च और सरसों के तेल से बना एक घरेलू पेस्ट ऐसा ही उपाय है, जिसे कभी दादी-नानी और अब मम्मी चाची तक अपनाती रही हैं. न्यूट्रिशनिस्ट दीपा केन्नी(Deepa Kenny) ने बताया कि यह नुस्खा ना सिर्फ दर्द को कम करता है बल्कि मसूड़ों की सूजन में भी फायदेमंद है. जानिए कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें यह देसी “मैजिक पेस्ट”.
सामग्री–
2-3 लौंग (हल्की क्रश की हुई)
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
कुछ बूंदें सरसों का तेल
कैसे बनाएं ये पेस्ट?
इन तीनों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. लौंग और काली मिर्च को अच्छे से पीस लें ताकि उनके एक्टिव तत्व सरसों के तेल में मिक्स हो जाएं.
View this post on Instagram