चूहे भगाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
-एक प्याज
-12 से 15 माचिस की तीलियों का काला हिस्सा (गंध वाला सिरा)
-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1 चम्मच बेसन
-1 चम्मच बेकिंग सोडा
-आधा नींबू
-थोड़ा सा पानी
-थोड़ा सा बूरा (मीठा पाउडर)
एक बाउल में माचिस की तीलियों के काले हिस्से को अच्छी तरह से पीसकर डालें. इसमें लाल मिर्च, बेसन और बेकिंग सोडा मिलाएं. अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और थोड़ा पानी डालकर एक पतला सा बैटर तैयार करें.
प्याज पर लगाएं
तैयार मिक्सचर को एक-एक चम्मच करके प्याज के ऊपर फैलाएं. ध्यान रखें कि बैटर की मात्रा ज्यादा न हो.
बैटर लगाए गए प्याज पर ऊपर से थोड़ा सा बूरा छिड़क दें. इसकी खुशबू से चूहे जल्दी आकर्षित होंगे.
पुड़िया बनाएं
अब इन प्याज के टुकड़ों को कागज में लपेटकर पुड़िया बना लें और इन्हें घर के कोनों, दरवाजों के पीछे, स्टोर रूम या जहां भी चूहे दिखते हैं, वहां रख दें.
ये ट्रिक कैसे काम करती है?
प्याज की गंध और माचिस के पिसे हिस्से की तीव्रता चूहों को दूर रखने का काम करती है. वहीं बेसन और बूरा की खुशबू उन्हें आकर्षित करती है, लेकिन जब वे इसे खाते हैं तो यह उनके लिए नुकसानदायक साबित होता है. नींबू और मिर्च की तीखापन भी चूहों को परेशान करता है. यह तरीका पूरी तरह से घरेलू और ज़हरीले केमिकल से मुक्त है.
-मीठी और खुली चीजें बाहर न रखें.
-किचन और स्टोर को साफ-सुथरा रखें.
-घर में फालतू सामान जमा न होने दें, जिससे चूहे छिप सकें.
-रात में कचरा बाहर फेंक दें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.