40,000 करोड़ की संपत्ति पर घमासान! सिंधिया और बुआएं 90 दिन में मानेंगे कोर्ट की बात या लंबी चलेगी जंग

Last Updated:

Gwalior Scindia Property Dispute: ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में 40,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा 15 साल पुराना विवाद अब सुलझने की उम्मीद है. हाई कोर्ट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं को आपसी सहमति से मामला निपटाने के लिए 90 दिन का समय दिया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया और बुआएं क्या कर पाएंगे समझौता
Gwalior News: ग्वालियर के मशहूर सिंधिया राजघराने में पिछले 15 सालों से चल रहा संपत्ति विवाद अब जल्द सुलझने की उम्मीद है. यह विवाद लगभग 40,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीन बुआएं—वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे—शामिल हैं. ग्वालियर हाई कोर्ट की एकल पीठ ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से इस मामले को हल करने के लिए 90 दिन का समय दिया है.

क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद साल 2010 में शुरू हुआ था, जब वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे ने अपने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया. उनकी दलील थी कि उनके पिता की संपत्ति में बेटियों का भी बराबर का हक है. दूसरी ओर, ज्योतिरादित्य ने भी इस संपत्ति पर अपना अधिकार जताया. शुरुआत में यह मामला जिला अदालत में चला, लेकिन 2017 में यह ग्वालियर हाई कोर्ट पहुंचा, जहां इसे सिविल रिवीजन के रूप में देखा जा रहा था.

हाल ही में हुई सुनवाई में तीनों बुआओं के वकीलों ने कोर्ट में एक आवेदन देकर कहा कि वे आपसी सहमति से विवाद को खत्म करना चाहते हैं. इसके आधार पर उन्होंने सिविल रिवीजन वापस ले ली. हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए 90 दिन का समय दिया और कहा कि अगर इस दौरान मामला नहीं सुलझा, तो याचिका को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा.

सिंधिया परिवार की संपत्ति बहुत विशाल है. इसमें ग्वालियर का जय विलास पैलेस सबसे अहम है, जिसकी कीमत करीब 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, शिवपुरी में माधव विलास पैलेस, उज्जैन में कालियादेह पैलेस, दिल्ली में ग्वालियर हाउस, पुणे में पद्म विलास पैलेस और वाराणसी में सिंधिया घाट जैसी कई कीमती संपत्तियां हैं. यह विवाद न केवल कानूनी है, बल्कि देश के सबसे बड़े शाही परिवारों में से एक की संपत्ति से जुड़ा होने के कारण लोगों का ध्यान भी खींच रहा है.अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या ज्योतिरादित्य और उनकी बुआएं 90 दिनों में समझौता कर पाएंगे. अगर ऐसा हुआ, तो यह दशकों पुराना विवाद हमेशा के लिए खत्म हो सकता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सिंधिया और बुआएं 90 दिन में मानेंगे कोर्ट की बात या लंबी चलेगी जंग

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *