Delhi markets for Navratri: दिल्ली में नवरात्रि शॉपिंग का है प्लान? फैशन, डेकोर, पूजा आइटम्स के लिए 8 मार्केट हैं फेमस

Top Delhi Markets For Navratri Shopping: नवरात्रि का त्योहार बस आने ही वाला है और दिल्ली की गलियां और बाजार अभी से ही रंग-बिरंगी रोशनी और उत्साह से सजी नज़र आ रही हैं. अगर आप भी इस मौके पर घर सजाने, पूजा सामग्री जुटाने या गरबा-डांडिया के लिए शानदार आउटफिट लेने की सोच रहे हैं, तो राजधानी के ये मार्केट्स आपके लिए परफेक्ट हैं. यहां आपको फैशन, होम डेकोर और पूजा के आइटम्स – सब कुछ एक ही जगह मिल जाएगा, वो भी जेब पर भारी पड़े बिना. तो बस बस थोड़ा टाइम निकालें और इन जगहों पर शॉपिंग का मज़ा लीजिए.ये रहे नाम.

दिल्‍ली की इन मार्केट में करें नवरात्रि की शॉपिंग(Do Navratri shopping in these markets of Delhi)- 

चांदनी चौक – ट्रेडिशनल आउटफिट्स का खज़ाना
नवरात्रि में अगर आपको ट्रेडिशनल लुक चाहिए तो चांदनी चौक से बेहतर जगह नहीं. यहां के “कच्चा बाज़ार” और “परांठे वाली गली” के पास वाली गलियों में दुपट्टे, लहंगे, चनिया चोली और सुंदर ज्वेलरी मिल जाएगी. दुल्हन वाले भारी लहंगे से लेकर सिंपल एथनिक सूट तक, सब कुछ यहां सस्ती कीमतों पर मिल जाता है. शॉपिंग के बाद स्ट्रीट फूड का मजा लेना न भूलें.

लाजपत नगर – ट्रेंडी और बजट-फ्रेंडली
अगर आप कम बजट में स्टाइलिश आउटफिट्स लेना चाहते हैं तो लाजपत नगर मार्केट परफेक्ट है. यहां आपको गरबा नाइट के लिए मॉडर्न चनिया चोली, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेज और मैचिंग ज्वेलरी का बढ़िया कलेक्शन मिलेगा. साथ ही, घर के लिए छोटे-छोटे डेकोर आइटम्स भी यहां आसानी से मिल जाते हैं.

करोल बाग – पूजा सामग्री और एथनिक ड्रेस
करोल बाग मार्केट में पूजा सामग्री की शानदार रेंज है. यहां से आप कलश, नारियल, चुनरी, दीपक, अगरबत्ती और थाली सेट खरीद सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप भारी कढ़ाई वाले सूट, साड़ी या ड्रेस मैटीरियल लेना चाहते हैं, तो यहां बहुत सारे विकल्प मिलेंगे.

INA मार्केट – डेकोरेशन का हब
नवरात्रि के दौरान घर की सजावट को नया लुक देना चाहते हैं तो INA मार्केट जाएं. यहां आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स, रंग-बिरंगे लाइट्स, वॉल हैंगिंग्स और पूजा के लिए सुंदर बैनर मिलते हैं. यहां का प्लस पॉइंट यह है कि क्वालिटी अच्छी होती है और वैरायटी भी ढेरों मिलती है.

सरोजिनी नगर – फंकी और अफोर्डेबल स्टाइल
यंगस्टर्स के लिए सरोजिनी नगर मार्केट बेस्ट डेस्टिनेशन है. यहां फंकी कुर्तियां, लॉन्ग स्कर्ट्स, मिरर वर्क टॉप्स और ट्रेंडी बैग्स मिल जाएंगे. अगर थोड़ी-सी बार्गेनिंग आती है तो यहां से आप शानदार डील्स पकड़ सकते हैं.

सदा बाज़ार – पूजा के लिए परफेक्ट
पूजा थाली, मूर्तियां, घंटे, कलश, सिंदूर, फूलमाला जैसी चीज़ों के लिए सदा बाज़ार एकदम सही जगह है. यहां आपको पूजा के लिए हर छोटा-बड़ा सामान मिल जाएगा. खास बात ये है कि यहां पर कीमतें जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़तीं.

दिल्ली हाट – एथनिक वाइब्स और हैंडक्राफ्ट्स
अगर आपको कुछ यूनिक और हैंडमेड चीज़ें पसंद हैं, तो दिल्ली हाट जरूर जाएं. यहां विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपने हैंडीक्राफ्ट्स, एथनिक कपड़े, हैंडमेड ज्वेलरी और होम डेकोर आइटम्स बेचते हैं. नवरात्रि के लिए यहां से कोई स्पेशल डेकोरेटिव पीस लेना आपके घर की खूबसूरती बढ़ा देगा.

जनपथ – ज्वेलरी और एसेसरीज
गरबा और डांडिया नाइट्स में ग्लैमरस दिखने के लिए ज्वेलरी जरूरी है. जनपथ मार्केट में आपको ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, चूड़ियां, झुमके और हेड एक्सेसरीज का शानदार कलेक्शन मिलेगा. यहां की खासियत है कि आपको ट्रेंडी और ट्रेडिशनल दोनों स्टाइल एक साथ मिल जाएंगे.

नवरात्रि शॉपिंग के लिए दिल्ली के ये मार्केट्स हर तरह के शॉपर्स के लिए परफेक्ट हैं. चाहे आप मिनिमलिस्ट हों या डिटेल्स के दीवाने, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास है. तो इस फेस्टिव सीजन में तैयार हो जाइए ढेर सारी शॉपिंग और मज़ेदार स्ट्रीट फूड के लिए.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *