मंदसौर शहर के कई इलाकों में 18 सितंबर यानी कि गुरुवार को सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। यह बिजली कटौती अनिवार्य रखरखाव एवं सुधार कार्यों के कारण की जाएगी।
.
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में सभ्यता सुपर मार्केट, चेलावत हॉस्पिटल, आईडीबीआई बैंक, जिला सहकारी बैंक, सेंट्रल बैंक, मंदसौर डायग्नोस्टिक, गुप्ता कचोरी के आसपास कंबल केंद्र रोड का कुछ हिस्सा, मनीष टेलीकॉम वाला रोड, पुलिस कंट्रोल रूम, मुनीम जी के आसपास का क्षेत्र, गोल चौराहा, लक्कड़ पीठा, DKY के आसपास का क्षेत्र, दत्त मंदिर रोड, रोम टावर होटल सिटी क्राउन, बालागंज, BPL चौराहा, पुलिस कॉलोनी, आर के हॉस्पिटल, नयापुरा रोड और मेवातीपूरा के साथ इसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
विद्युत वितरण विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कंपनी के अनुसार, कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में कुछ बदलाव किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।