23 जिलों के 63 थाने एससी-एसटी के लिए सेंसिटिव: गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन; पुलिस को करना होगी अतिरिक्त निगरानी – Bhopal News

प्रदेश के 23 जिलों के 63 थाना क्षेत्रों के 88 इलाकों को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए संवेदनशील घोषित किया गया है। इन इलाकों में इन वर्गों पर अत्याचार की घटनाओं की संभावना अधिक पाई गई है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर संबंधित

.

‘आइडेंटिफाई एरिया’ के रूप में चिह्नित किया

गृह विभाग ने यह कदम केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत उठाया है। विभाग की सचिव कृष्णावेणी देसावतु ने नोटिफिकेशन जारी कर संवेदनशील घोषित इलाकों की सूची जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि इन थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों को ‘आइडेंटिफाई एरिया’ के रूप में चिह्नित किया गया है।

सरकार ने कहा है कि जिन थानों के इलाके संवेदनशील घोषित किए गए हैं, वहां की पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखे और एससी-एसटी वर्ग पर होने वाले अत्याचार को रोके। इन क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए खास गश्त और निगरानी की जाए। अगर कोई घटना होती है तो तुरंत कार्रवाई हो।

इन थानों पर रहेगी खास निगरानी

सरकार ने 23 जिलों के 63 थाना क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए वहां विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।

  • मंडला – कोतवाली
  • बालाघाट – कोसमी, भरवेली
  • विदिशा – कोतवाली, शहर बासौदा, सिविल लाइन
  • धार – कोतवाली
  • खंडवा – पदम नगर, मांधाता, पंधाना
  • इंदौर – सिमरोल
  • मुरैना – कोतलानी, स्टेशन रोड, सिविल लाइन, बामनोर
  • भिंड – देहात, मौ
  • देवास – औद्योगिक क्षेत्र, पिपलावा
  • शाजापुर – शुजालपुर सिटी, शुजालपुर मंडी
  • मंदसौर – वायडी नगर
  • नर्मदापुरम – देहात, इटारसी, कोतवाली, पिपरिया, शिवपुर
  • बैतूल – सारणी, आमला
  • रायसेन – औबेदुल्लागंज
  • जबलपुर – गोराबाजार
  • गुना – कोतवाली, कैंट, विजयपुर, आरोन, मधुसूदनगढ़
  • शिवपुरी – फिजिकल, सिरसोद, दिनारा, आमोला, इंमदौर, भौंती
  • अशोकनगर – कोतवाली, देहार, बहादुरपुर
  • ग्वालियर – जनकगंज, झांसी रोड, विश्वविद्यालय, ठाठीपुर, बहोड़ापुर, ग्वालियर, डबरा
  • सागर – कैंट, बहेरिया, बंडा, राहतगढ़
  • दमोह – कोतवाली
  • छतरपुर – सिविल लाइन, लवकुशनगर, जुझारपुर
  • टीकमगढ़ – कोतवाली

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *