Last Updated:
Broccoli Grow in Pot Tips: अगर आप ब्रोकली खाने के शौकीन हैं और गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो अपने घर पर खुद गमले में ब्राेकली उगा लीजिए. एक्सपर्ट के कुछ आसान टिप्स आपकी मुश्किल को आसान कर देंगे…
ब्रोकली को फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. प्रोटीन और मिनरल्स का सोर्स होने के साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है.<br />हालांकि, बाजार में महंगे दाम में मिलती है, लेकिन एक्सपर्ट के कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप भी गमले में ब्रोकली उगा सकते हैं.

फिलहाल, अभी बारिश का मौसम चल रहा है तो ऐसे मौसम में ब्रोकली को उगाना और भी आसान हो जाता है. गोभी और ब्रोकली दिखने में तो एक जैसी लगती हैं लेकिन दोनों में बहुत फर्क होता है. ब्रोकली हरे रंग की होती है.

आज हम आपको बताएंगे कि ब्रोकली को गमले में कैसे उगाया जा सकता है, जिससे आपको मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

छतरपुर के नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ. कमलेश अहिरवार बताते हैं कि घर में ब्रोकली उगाने के लिए सबसे पहले एक बड़े साइज का गमला लें और उसमें मिट्टी और गोबर की खाद मिक्स करके भर दें.

मिट्टी तैयार करने के बाद बीजों को गमले में मिट्टी के अंदर अच्छे से गाड़ दें. ध्यान दें कि गमले में डालने वाली मिट्टी कठोर नहीं भुरभुरी होनी चाहिए. ताकि बीज आसानी से अंकुरित हो सके. मिट्टी के भीतर दो से तीन इंच की गहराई में आपको बीज डाल देने हैं.

उद्यानिकी एक्सपर्ट डॉ. कमलेश बताते हैं कि ब्रोकली के पौधे में पानी की मात्रा पर्याप्त रखें और ज्यादा पानी डालने से बचें. साथ ही मिट्टी को नरम बनाए रखें.

ब्रोकली के पौधे को धूप में रखना जरूरी होता है, इसलिए गमले को ऐसी जगह रखे हैं जहां पर्याप्त धूप मिल सके. गमले में अगर धूप नहीं लगेगी तो बीज अंकुरित नहीं होंगे. साथ ही पौधे की ग्रोथ भी नहीं होती है. पौधों को कीड़ों से बचने के लिए कीटनाशक कभी उपयोग करना चाहिए.

ब्रोकली के फूल 10 से 12 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं. जब पौधे में ब्रोकली पूरी तरह से तैयार हो जाए, तब आप उसे तोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं.
.