Last Updated:
बुलेटप्रूफ कॉफी में देशी घी मिलाकर पीना वजन घटाने और एनर्जी के लिए ट्रेंड है, लेकिन हार्ट या कोलेस्ट्रॉल मरीजों को डॉक्टर से सलाह जरूरी है. सही मात्रा और क्वालिटी अहम है.

सबसे पहले समझते हैं कि घी वाली कॉफी होती क्या है. इस कॉफी में तैयार की हुई गर्म कॉफी में देशी घी या अनसॉल्टेड बटर मिलाया जाता है और इसे ब्लेंड करके झागदार ड्रिंक के रूप में पिया जाता है. घी में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. कई लोग इसे कीटो डाइट या लो-कार्ब डाइट के हिस्से के रूप में पीते हैं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट बहुत कम और फैट ज्यादा होता है. यह कॉफी सुबह पीने पर भूख को देर तक कंट्रोल में रख सकती है और ओवरईटिंग से बचाने में सहायक हो सकती है.
किसे नहीं पीनी चाहिए बुलेटप्रूफ कॉफी?
हालांकि, हर किसी के लिए कॉफी में घी डालना फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है. अगर आपको कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज या पाचन से जुड़ी समस्या है, तो ज्यादा फैट वाली यह ड्रिंक आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है. घी में कैलोरी और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जिसे बार-बार लेने से वजन बढ़ सकता है और हार्ट हेल्थ पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा, जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस या मिल्क प्रोडक्ट से एलर्जी है, उन्हें भी यह कॉफी परेशान कर सकती है.
महत्वपूर्ण बात यह है कि कॉफी में घी डालकर पीने का आइडिया हर व्यक्ति के लिए अलग असर कर सकता है. अगर आप डायबिटीज़, हार्ट प्रॉब्लम या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी स्वास्थ्य स्थितियों से जूझ रहे हैं, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना बेहद जरूरी है. साथ ही, घी की क्वालिटी भी मायने रखती है- हमेशा शुद्ध देशी घी का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपको इसके पोषण तत्वों का फायदा मिल सके.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें