Health Tips: बरसात के मौसम में भरतपुर की मंडियों में एक खास फल की धूम रहती है जो है फ्रूट ककड़ी. यह मौसमी फल खेतों में बाजरे की फसल के साथ उगता है और केवल अगस्त-सितंबर में ही मिलता है. फ्रूट ककड़ी का स्वाद ताजगी से भरपूर होता है और लोग इसे नमक-नींबू या बूरे के साथ बड़े चाव से खाते हैं. इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. सीमित समय तक उपलब्ध रहने के कारण इसकी मांग और कीमत दोनों ही बढ़ जाती हैं. यही वजह है कि यह फल हर बरसात लोगों के लिए खास आकर्षण बन जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।