शिवपुरी में प्राथमिक शिक्षिका निलंबित: स्कूल में देरी से आने और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप – Shivpuri News

शिवपुरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ की प्राथमिक शिक्षिका भावना सिंघल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने की है।

.

शिक्षिका पर कई आरोप सामने आए हैं। वह नियमित रूप से समय पर स्कूल नहीं पहुंचती थीं। शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेती थीं। किचन शेड की सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का आरोप भी उन पर लगा है। साथ ही संस्था प्रधान के आदेशों की अवहेलना करती थीं।

जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षिका की अनियमितता की पुष्टि हुई। डीपीसी ने 8 सितंबर को कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के अनुमोदन के बाद निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई।

निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोलारस निर्धारित किया गया है। शिक्षिका के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी अनेक शिकायतें दर्ज हैं। स्थानीय अधिकारियों के निरीक्षण में भी उनकी लापरवाही प्रमाणित हुई थी।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *