कमलेश्वर बोले-प्रदेश प्रभारी का काम समन्वय बनाना, पार्टी बनना नहीं: गुटबाजी पर पूर्व मंत्री पटेल ने हरीश चौधरी और जीतू पटवारी पर उठाए सवाल – Bhopal News

कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिग्गजों को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से अंदरखाने नाराजगी है। वहीं कई सीनियर नेताओं के क्षेत्रों में उनकी राय के खिलाफ जिलाध्यक्ष बनाए जाने से वे नाराज हैं।

.

अब पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मप्र में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी पर कांग्रेस के ही प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर हमला बोला है।

प्रभारी का काम समन्वय बनाना है न कि पार्टी बनना भोपाल में कमलेश्वर पटेल ने गुटबाजी को लेकर कहा- गुटबाजी और प्रतिस्पर्धा हमेशा रही है। लेकिन इतनी गुटबाजी नहीं होना चाहिए, जो जिम्मेदार लोग हैं। उनकी जिम्मेदारी है। प्रदेश प्रभारी का काम समन्वय बनाने का है, न कि पार्टी बनने का। कमलेश्वर ने कहा- मेरा तो प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से निवेदन है कि आपको खरगे जी, राहुल जी ने प्रदेश का महत्वपूर्ण पद दिया है, मुखिया बनाया है। आप सबको साथ लेकर चलिए।

मुखिया मुख सों चाहिए, खान पान को एक, पालै पोसै सकल अंग, तुलसी सहित विवेक।

QuoteImage

इस तरह की भावना के साथ जिस दिन काम करना शुरू कर देंगे तो हम समझते हैं कि थोड़ी बहुत प्रतिस्पर्धा को लेकर आपस में नाराजगी हो सकती है लेकिन कोई बहुत बड़ी नाराजगी नहीं हैं। इसका समाधान किया जा सकता है और हमारे नेता कर भी रहे हैं।

संगठन सृजन अभियान में गड़बड़ियों की जांच हो रही है कमलेश्वर पटेल ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए चलाए गए संगठन सृजन अभियान को लेकर कहा- संगठन सृजन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल की भावनाओं को दरकिनार करने की कोशिश हुई है। जहां गड़बड़ियां हुई हैं, उनकी जांच कर रहे हैं

कई जगह ऐसा बहुत हुआ, मध्यप्रदेश को लेकर हाईकमान ने जाहिर भी किया गड़बड़ी हुई है। जमीनी नेताओं को दरकिनार करना गलत है। यह विसंगतियां हाईकमान के संज्ञान में हैं। व्यापार करने वालों को नहीं, जमीनी लोगों को मिलना चाहिए मौका।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *