Last Updated:
How to Peel Pomegranate: अनार छीलने की समस्या का आसान और कारगर तरीका सामने आया है. बागेश्वर के स्थानीय व्यापारी भीम कुमार के सुझाव से अब घर पर अनार को जल्दी, आसानी से और बिना रस फैलाए छीलना सकते है. यह तरीका समय बचाता है, जिससे रसोई साफ रहती है और बच्चों के लिए भी अनार खाना आसान बन जाता है.
भीम कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि घर पर अनार को आसानी से चार कोनों से नींबू की तरह क्रॉस आकार में काटकर लेयरिंग हटाई जा सकती है, जिससे अनार छीलना बेहद आसान हो जाता है.
भीम कुमार के अनुसार सबसे पहले अनार को अच्छी तरह धो लें. उसके बाद ऊपर से नीचे चार कोनों से क्रॉस यानी “+” आकार में छेद करें. ध्यान रहे कि गहराई इतनी हो कि केवल बाहरी छाल और सफेद परत कट जाए, लेकिन दानों तक न पहुंचे. इसके बाद अनार को हल्के हाथ से दबाएं. धीरे-धीरे दाने अपने आप अलग होने लगते हैं. इसके बाद अनार के दो हिस्से खोलें और आसानी से दानों को निकाल लें.
इस तरीका से अनार का रस फैलने से रुकता है और रसोई साफ रहती है. बच्चों के लिए भी अनार का सेवन आसान बन जाता है. भीम कुमार ने यह भी सुझाव दिया कि अनार को छीलने से पहले कुछ समय के लिए फ्रिज में रखें. ठंडा अनार आसानी से छिल जाता है और दाने टूटते नहीं हैं.
बता दें कि बागेश्वर में अनार का स्वाद हमेशा से लोकप्रिय रहा है. खासकर सर्दियों के मौसम में हर घर में इसका इस्तेमाल बढ़ जाता है. स्थानीय व्यापारी जैसे भीम कुमार अपने उपयोगी सुझावों से लोगों की मदद कर रहे हैं, जिससे घरों में काम आसान बन रहा है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
.