किचन सिंक से बदबू हटाने का फ्री तरीका, अब नहीं करेगी परेशान, ये आसान और फ्री उपाय अपनाएं, देखें कमाल

Last Updated:

Smelly Kitchen Sink: किचन हमारे घर का सबसे खास स्थान है जहां तरह-तरह के पकवान न सिर्फ हमारी भूख शांत करते हैं बल्की हमें हेल्दी भी बनाए रखते हैं. लेकिन इसके सिंक की सफाई समय-समय पर न की जाए तो ये हमें बीमार भी कर सकता है.

किचन सिंक से बदबू हटाने का फ्री तरीका, अब नहीं करेगी परेशान, ये आसान उपायकिचन सिंक से बदबू कैसे हटाएं
Smelly Kitchen Sink: रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, जहां स्वादिष्ट भोजन बनता है और पूरे परिवार की सेहत जुड़ी होती है. लेकिन जब रसोई की सिंक से बदबू आने लगे, तो माहौल पूरी तरह खराब हो जाता है. यह बदबू अक्सर गंदे बर्तनों, तेल चिकनाई के जमा होने और नाली में फंसे कचरे की वजह से होती है. अधिकतर लोग महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ साधारण वस्तुओं से भी सिंक और नाली दोनों की सफाई हो सकती है. आइए जानें आसान और असरदार उपाय जो आपकी रसोई को साफ सुथरा और ताजा बनाएंगे.

बदबू आने के मुख्य कारण
-सिंक में जमा तेल, चिकनाई और खाद्य पदार्थ के छोटे छोटे टुकड़े
-नाली में जमा गंदगी और पानी का रुकना
-नाली में बैक्टीरिया और फफूंदी का बढ़ना
-बर्तनों की सफाई में लापरवाही

-2. गर्म पानी
नाली में जमा चिकनाई और कचरे को पिघलाने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार उबलता हुआ पानी डालें. यह तरीका सिंक और नाली दोनों की सफाई में मदद करता है. गर्म पानी के चलते चिकनाई ढीली होकर नाली से बह जाती है, जिससे बदबू का स्रोत खत्म हो जाता है.

-3. बेकिंग सोडा और सिरका
यह मिश्रण नाली की गंदगी हटाने के लिए बहुत प्रभावी है. सबसे पहले सिंक और नाली को हल्के से साफ कर लें. फिर नाली में आधा कप बेकिंग सोडा डालें. इसके बाद आधा कप सिरका डालें. यह मिलने पर झाग बनेगा, जो नाली में जमा गंदगी और चिकनाई को बाहर निकालता है. 10 15 मिनट बाद गर्म पानी से नाली को धो लें. इससे नाली साफ सुथरी हो जाती है और बदबू खत्म हो जाती है.

इन उपायों के लाभ
-नाली से बदबू पूरी तरह समाप्त हो जाती है
-सिंक चमकदार और नया जैसा दिखने लगता है
-नाली में बैक्टीरिया और फफूंदी बढ़ने का खतरा कम हो जाता है
-रसोईघर का वातावरण स्वच्छ और ताजा बना रहता है
-महंगे क्लीनिंग उत्पादों पर खर्च करने की जरूरत नहीं रहती

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

किचन सिंक से बदबू हटाने का फ्री तरीका, अब नहीं करेगी परेशान, ये आसान उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *