मध्य प्रदेश के दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में बच्चों से शुरू हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया और नौबत मरने-मारने तक आ गई. एक महिला के नाबालिग बेटे ने अवैध देसी कट्टे से फायर झोंक दिया. फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. गोराघाट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. चूंकि आरोपी नाबालिग है, पुलिस ने उसी के आधार पर न्यायसंगत कार्रवाई की.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.