कमर दर्द से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 आसान योगासन, छूमंतर हो जाएगा दर्द

Last Updated:

Back Pain yoga asanas: जो लोग घर में या ऑफिस में कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने घंटों बैठकर काम करते हैं उन लोगों को अक्सर कमर दर्द की शिकायत हो जाती है और दर्द की वजह से उनको उठने और बैठने में काफी परेशानी होती है. ऐसे में आप इन योगासन से इस दर्द से निजात पा सकते हैं.

कमर दर्द से छुटकारा पाएं बिना दवा, रोजाना करें ये 5 योगासन
दिल्ली. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग घंटों कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने से कमर दर्द की समस्या आम हो गई है. कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि काम पर ध्यान लगाना भी मुश्किल हो जाता है. डॉक्टर भी मानते हैं कि लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम होता है और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है. ऐसे में योगासन एक आसान और असरदार तरीका है जिससे कमर दर्द से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं योगाचार्य प्रशांत पोखरियाल से वो आसान योगासन, जिन्हें रोजाना 15–20 मिनट करने से कमर दर्द से बचा जा सकता है.

भुजंगासन (Cobra Pose)
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और कमर के निचले हिस्से में खिंचाव कम करता है. इसे करने से कमर और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

मार्जरी आसन (Cat-Cow Pose)
ऑफिस वालों के लिए ये सबसे फायदेमंद योगासन है. मार्जरी आसन जिसे कैट-काउ पोज भी कहा जाता है, रीढ़ की लचक बढ़ाने और जकड़न दूर करने में मदद करता है. इससे रीढ़ की हड्डी में जकड़न कम होती है और कमर को आराम मिलता है.

शलभासन (Locust Pose)
शलभासन कमर के साथ-साथ पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है. इसे करने से रीढ़ सीधी रहती है और पीठ के निचले हिस्से का दर्द कम होता है.

ताड़ासन (Mountain Pose)
ताड़ासन से पूरे शरीर की मांसपेशियों में स्ट्रेच आता है. ये आसन शरीर की सही मुद्रा (Posture) बनाने में मदद करता है जिससे ऑफिस में लंबे समय तक बैठने के बाद भी कमर पर दबाव नहीं पड़ता.

सेतु बंधासन (Bridge Pose)
सेतु बंधासन कमर के लिए बहुत लाभकारी है. इसे करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और कमर के निचले हिस्से में खून का संचार बढ़ता है. अगर आप रोजाना इन आसनों को 15–20 मिनट के लिए करते हैं तो कमर दर्द की समस्या से बच सकते हैं.

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कमर दर्द से हैं परेशान? तो अपनाएं ये 5 आसान योगासन, छूमंतर हो जाएगा दर्द

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *