सिर्फ 15 मिनट में ग्लो! घर पर बनाएं पीला लेप और पाएं पार्लर जैसा निखार

Last Updated:

त्योहारों पर खूबसूरत और दमकती त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है. लेकिन, पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट्स सिर्फ कुछ दिनों का ग्लो देते हैं और कई बार स्किन पर केमिकल्स का असर भी छोड़ जाते हैं. अगर आप लंबे समय तक असर चाहते हैं, तो घरेलू नुस्खे सबसे सही विकल्प हैं. आइए जानते है इसके फायदे…

पार्लर जाकर क्लीनअप और फेशियल कराने से सिर्फ कुछ दिन का ग्लो मिलता है. ये इलाज महंगे भी होते हैं और अक्सर स्किन पर केमिकल्स का असर पड़ जाता है. लंबे समय तक असर चाहिए तो घरेलू नुस्खे ही सही रहते हैं.

Local18

त्योहार आते ही ज्यादातर लोग पार्लर का रुख करते हैं लेकिन सच यह है कि स्किन का ख्याल रोजाना जरूरी है. फेस्टिवल तो बस एक बहाना होता है खुद को निखारने का. थोड़ी सी मेहनत घर पर करके चेहरे पर चमक लाई जा सकती है.

Local18

घर पर बने नुस्खे सस्ते होते हैं और इनमें किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता. बाजार के प्रोडक्ट्स कई बार स्किन को नुकसान पहुंचा देते हैं. ऐसे में बेसन, चंदन, शहद और नींबू जैसी चीजें आपके लिए बेहतर और सुरक्षित विकल्प हैं.

Local18

ग्लो मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन और चंदन पाउडर मिलाएं. इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. यह पीला लेप बनकर तैयार हो जाएगा जिसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सकता है.

Local18

इस लेप को हर रविवार नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं. करीब 15 मिनट तक चेहरे पर छोड़ दें ताकि सामग्री अपना असर दिखा सके. इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें. इससे तुरंत निखार और मैल हटने का असर नजर आएगा.

Local18

बेसन त्वचा को गहराई से साफ करता है और डेड सेल्स हटाने में मदद करता है. वहीं चंदन पाउडर चेहरे को ठंडक देता है और दाग-धब्बे कम करता है. ये दोनों मिलकर त्वचा को नैचुरल ग्लो और फ्रेशनेस प्रदान करते हैं.

Local18

शहद एक नैचुरल मॉइस्चराइज़र है, जो स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रखता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स को रोकते हैं. नींबू का रस त्वचा की टैनिंग दूर करता है और चेहरा साफ-सुथरा व दमकता हुआ नजर आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सिर्फ 15 मिनट में ग्लो! घर पर बनाएं पीला लेप और पाएं पार्लर जैसा निखार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *