सिरसौद से रेफर प्रसूता की जिला अस्पताल में असुरक्षित डिलीवरी – Shivpuri News

भास्कर संवाददाता| शिवपुरी करैरा के सिरसौद अस्पताल से प्रसूता को स्टाफ ने जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उतरते ही तेज दर्द हुआ और ​परिसर में ही असुरक्षित डिलीवरी हो गई। पांच मिनिट के भीतर प्रसूता को नवजात सहित लेबर रूम लाकर गर्भनाल काट

.

जानकारी के मुताबिक भौंती के ग्राम दुल्हई निवासी चायना आदिवासी को परिजन प्रसव के लिए ​प्राथमिक अस्पताल सिरसौद लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बच्चेदानी का मुंह खुल जाने के बाद भी प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रसूता को लेकर एंबुलेंस 1:30 बजे पहुंची। एंबुलेंस से उतारते वक्त तेज दर्द के चलते प्रसूता ने नवजात को परिसर में ही जन्म दे दिया। महिलाओं ने शॉल आदि से ओट कर ली।

सिविल सर्जन डॉ. बीएल यादव का कहना है कि प्रसूता का पति पर्चा बनवाने गया। इधर हमारा स्टाफ 1:34 बजे स्ट्रेचर लेकर पहुंचा और 1:35 बजे जच्चा-बच्चा को लेकर लेबर रूम पहुंचे। गर्भनाल काटकर अलग किया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। तेज दर्द के चलते प्रसूता की बच्चेदानी का मुंह खुलने के बाद भी रेफर कैसे किया, इसके लिए सिरसौद अस्पताल का स्टाफ जिम्मेदार है। जच्चा-बच्चा को स्ट्रेचर से अंदर ले जाते हुए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *