Tips and Tricks: नीलगाय से फसलों की रखवाली, किसानों के देसी नुस्खे आए काम

Last Updated:

Tips and Tricks: नीलगाय किसानों की फसलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, जो रातों-रात खेत उजाड़ देती हैं. ऐसे में किसान परंपरागत और घरेलू उपाय अपनाकर फसल की रक्षा कर रहे हैं. कांटेदार झाड़ियां, नीम-तंबाकू का घोल, मानव गंध, लाल कपड़े, अलाव और गोबर-गंधक जैसे प्राकृतिक उपाय नीलगाय को खेतों से दूर रखने में कारगर साबित हो रहे हैं.

जयपुर. नीलगाय किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाती है. खासकर इनका झुंड मक्का, चना, मूंग और गेहूं जैसी फसलों को यह रातों-रात साफ कर देती है. इसके बाद किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करते हैं, लेकिन फिर भी ये खेत में आकर नुकसान कर ही देती है. ऐसे में किसान कुछ घरेलू तरीके अपनाकर इस समस्या का समाधान पा सकते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

उन्नत किसान जवान सिंह ने बताया कि नीलगाय से अपनी फसल को बचाने का पहला उपाय है खेत की मेड़ पर कांटेदार झाड़ियां या बबूल की डालियां लगाना. नीलगाय कांटों से डरती है और ऐसे खेतों में घुसना पसंद नहीं करती. यह तरीका पुराने समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अपनाया जाता रहा है. इससे खेत की प्राकृतिक सुरक्षा बढ़ती है और पशु दूरी बनाए रखते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

दूसरा नुस्खा है नीम और तंबाकू का घोल बनाकर खेत के चारों ओर छिड़काव करना. इसकी तेज गंध नीलगाय को पसंद नहीं आती. यह प्राकृतिक रिपेलेंट की तरह काम करता है. इसके नियमित छिड़काव से खेत में फसलों की सुरक्षा होती है और साथ ही कीटो से भी छुटकारा मिलता है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

किसान जवान सिंह के अनुसार, तीसरा तरीका है खेत की मेड़ पर मानव बाल या कपड़े के टुकड़े लटकाना. गांवों में यह परंपरा काफी पुरानी है. नीलगाय इंसान की गंध से डरकर खेत में प्रवेश नहीं करती. यह बेहद आसान और बिना खर्च वाला नुस्खा है, जिसे किसान आसानी से अपना सकते हैं.

टिप्स एंड ट्रिक्स

चौथा उपाय है खेत के चारों ओर लाल रंग के कपड़े या थैलियां बांधना. कहा जाता है कि नीलगाय लाल रंग देखकर चौकन्नी हो जाती है और वहां ज्यादा देर रुकती नहीं. इस उपाय से फसल को काफी हद तक बचाया जा सकता है. यह देसी तरीका सरल और उपयोगी माना जाता है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

पांचवा नुस्खा है खेत के कोनों में अलाव जलाना या मिट्टी के चिराग रखना. धुआं और रोशनी से नीलगाय पास नहीं आती. खासकर रात के समय यह तरीका कारगर रहता है. हालांकि इसके लिए किसानों को थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन फसल बचाने के लिए यह बहुत उपयोगी उपाय है.

टिप्स एंड ट्रिक्स

छठा तरीका है खेत में गोबर और गंधक मिलाकर गेंद बनाना और मेड़ पर रखना. इसकी तेज गंध से नीलगाय खेत में नहीं आती. यह देसी नुस्खा गांवों में पीढ़ियों से चलता आ रहा है. प्राकृतिक सामग्री से तैयार यह उपाय सबसे अधिक कारगर माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Tips and Tricks: नीलगाय से फसलों की रखवाली, किसानों के देसी नुस्खे आए काम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *