Last Updated:
चिली के पैटागोनिया के जंगलों की तस्वीरों ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. गहरे सन्नाटे और अंधेरे में मैगलैन्स विश्वविद्यालय (यूएमएजी) के एक प्रोजेक्ट में जंगली जानवरों पर नजर रखने वाले एक कैमरा ट्रैप ने 2 सेकंड में तीन तस्वीरें कैद हुईं, जिससे पूरे रिसर्च जगत में हलचल मच गई. दरअसल, इसमें रोशनी काफी तेजी से नीचे की ओर जाती दिखाई दे रही.
चिली के दूर-दराज के पैटागोनिया इलाके में एक ऐसी घटना हुई है, जो वैज्ञानिकों और स्थानीय लोगों को हैरान कर रही है. कल्पना कीजिए, रात के गहरे अंधेरे में जब चारों तरफ सन्नाटा छाया हो, तभी एक छोटा सा कैमरा जो जंगली जानवरों की निगरानी करता हो महज दो सेकंड में तीन तस्वीरें लेता है. अब इन तस्वीरों पर रिसर्च होने लगीं, तरह-तरह की बातें होने लगीं. किसी का मानना है कि साइंस है तो स्थानीय लोग इसे भूत-प्रेततात्मा मान रहे हों. इन तस्वीरों में तेज रोशनी नीचे की ओर आती नजर आ रही है. यह घटना 21 जनवरी 2024 को रात 12 बजकर 22 मिनट पर हुई.
दूर से शुरू होकर कैमरे के सामने खत्म
प्रोजेक्ट के लीडर बायोलॉजिस्ट एलेक्जेंड्रो ने इसी साल एक पॉडकास्ट में बताया, ‘यह कैमरा एक मैदान के किनारे पर लगाया गया था, जो किसी सड़क से काफी दूर है. सीधे सपाट आसमान की ओर देख रहा था. अचानक कुछ रोशनी दिखीं, जो हम समझ नहीं पा रहे. ये रोशनी पहले दूर से शुरू हुईं, फिर कैमरे की ओर आईं और ठीक सामने रुक गईं, जैसे नीचे उतर रही हों. कैमरा तो चकाचौंध हो गया!‘ उनके साथी रोड्रिगो ब्रावो ने इन तस्वीरों को कई जगह भेजा. जैसे कि चिली की सिविल एविएशन अथॉरिटी (SEFAA) से लेकर ला सेरेना UFO म्यूजियम तक और उन लोगों तक जो हवा में होने वाली अजीब घटनाओं (UAP) का अध्ययन करते हैं. लेकिन कुछ भी पता ना चला.
अनुमान! मकड़ी है शायद
बैड लाइट्स
मजेदार बात तो ये है कि स्थानीय मापुचे आदिवासी समुदाय इन रोशनी को ‘बैड लाइट्स‘ कहते हैं. उनकी मान्यता है कि ये खेतों में भटकने वाली आत्माएं या बुरी आत्माएं हैं. पैटागोनिया में सदियों से ऐसी कहानियां सुनाई जाती हैं, लेकिन पहली बार कोई कैमरा ट्रैप ने इसे कैद किया हो. तो क्या ये वाकई वही ‘बैड लाइट्स‘ हैं? अगर हां, तो ये क्या हैं. कोई अज्ञात हवाई घटना (UAP) या रहस्यमयी उड़न तश्तरी? पेंटागन के कुछ डीक्लासिफाइड फाइल्स में ऐसी ही रोशनी दिखी हैं. आमतौर पर UAP की खराब क्वालिटी वाली तस्वीरें स्पष्ट नहीं होतीं, लेकिन वजहें बताई जाती हैं जैसे विदेशी जासूसी ड्रोन, पक्षी या मौसम के गुब्बारे.
रहस्य सुलाझाने में लगे वैज्ञानिक
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
.