नंदीश्वर कॉलोनी टर्निंग प्वाइंट बना दुर्घटना का केंद्र।
टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड पर नंदीश्वर कॉलोनी गेट के पास स्थित टर्निंग प्वाइंट दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। यहां डिवाइडर रोड पर क्रॉसिंग पॉइंट है, जहां लोग एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हैं। स्पीड ब्रेकर न होने के कारण तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण
.
पिछले 15 दिनों में 6 से ज्यादा दुर्घटनाएं सीसीटीवी में रिकॉर्ड
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में पिछले 15 दिनों में छह से अधिक दुर्घटनाएं रिकॉर्ड हुई हैं। इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय निवासी भरत भंडारी ने क्रॉसिंग पॉइंट पर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता बताई है।
हाल ही में नंदीश्वर कॉलोनी में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा मुख्य सड़क पर डाली गई रेत और गिट्टी की सफाई नहीं की गई। इस कारण लोग फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद यातायात प्रभारी कैलाश पटेल ने बताया कि नगर पालिका को स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर लगा दिए जाएंगे।
देखिए सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई घटना की तस्वीरें…
सड़क पर बिखरी रेत और गिट्टी से फिसलते लोग।

स्पीड ब्रेकर नहीं होने से हो रहा हादसा।

तेज रफ्तार और सफाई न होने से हादसे बढ़े।
.