धड़ाम से गिरी Nothing के नए फोन की कीमत, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता, खरीदने की मची लूट!

Last Updated:

Nothing Phone 3 की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई है. Amazon पर अब यह फ्लैगशिप फोन ₹43,500 से भी कम में मिल रहा है.अगर आप शानदार फीचर्स वाला सस्ता फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं तो यह डील आपके लिए बेहतरीन है.

Nothing Phone 3a पर डिस्काउंट.
अगर आप एक दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन सस्ते दाम पर ढूंढ रहे हैं तो नथिंग फोन की लेटेस्ट डील आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. अमेज़न पर नथिंग फोन 3 ऑफर के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. Nothing Phone 3 फोन कुछ महीने पहले ₹79,999 की कीमत में लॉन्च हुआ था और इसे एक प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर पेश किया गया था.

लेकिन अब Amazon पर इसकी कीमत में भारी गिरावट देखी गई है. खास बात ये है कि ये फोन अब ₹43,500 से भी कम में मिल रहा है, जो कि इसकी शुरुआती कीमत से लगभग आधा है. इतना ही नहीं, इसकी नई कीमत, पिछले मॉडल Nothing Phone 2 के शुरुआती दाम से भी कम है.

साथ ही आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं और ₹33,050 तक की छूट अलग से पा सकते हैं. इसपर EMI प्लान भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत ₹2,171 प्रति माह से होती है. फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है. आइए जानते हैं कैसे हैं फोन के फीचर्स…

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की ब्राइटनेस देती है. फोन को Corning Gorilla Glass 7i से सिक्योर किया गया है. इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और 16GB RAM तक का सपोर्ट मिलता है. स्टोरेज 512GB तक है, जिससे गेम और ऐप्स आसानी से चलेंगे.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

धड़ाम से गिरी Nothing के नए फोन की कीमत, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *