Last Updated:
सौंफ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसका सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. इसके साथ ही, अन्य कई बीमारियां ऐसी हैं, जिसमें यह रामबाण इलाज का काम करती है. चिकित्सा विशेषज्ञ इसका सेवन करने की सलाह देते हैं और इसे शरीर के लिए बहुत लाभकारी बताते हैं. आइए जानते है इसके फायदे…
सौंफ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसके नियमित सेवन से पाचन सुधरता है, सांसों की बदबू दूर होती है, वजन घटाने में मदद मिलती है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है. सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं.

जिला अस्पताल में डायटीशियन के पद पर तैनात डॉ. सपना सिंह ने बताया कि सौंफ पाचन के लिए सहायक होती है, क्योंकि यह पाचक एंजाइमों और पाचक रसों के उत्पादन को बढ़ाती है. इससे भोजन बेहतर तरीके से पचता है और गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं.

सौंफ वजन घटाने के लिए बहुत अच्छी चीज़ मानी जाती है. इसमें मौजूद फाइबर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और वसा को जलाने में मदद करता है. सौंफ चबाने से भूख कम लगती है और यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक होता है.

सौंफ हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, रक्तचाप को संतुलित करने, रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और तनाव से हृदय की रक्षा करने में मदद करते हैं.

सौंफ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाते हैं. सौंफ के रोगाणुरोधी गुण हानिकारक बैक्टीरिया से बचाव करते हैं, जिससे संक्रमणों का खतरा कम होता है.

सौंफ हार्मोन संतुलन को बनाए रखने में फायदेमंद है, खासकर महिलाओं के लिए, क्योंकि इसमें फाइटोएस्ट्रोजन नामक यौगिक होते हैं, जो एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह काम करते हैं. महिलाओं के लिए यह बहुत ही उपयोगी मानी जाती है.

सौंफ आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है, क्योंकि इसमें विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं, आंखों की थकान कम करते हैं और आंखों के संक्रमण को रोकते हैं.