साबूदाना चाट बनाने के लिए सामग्री
-1 कप भीगा हुआ साबूदाना (4-5 घंटे या रातभर भिगोया हुआ)
-½ कप भुनी हुई मूंगफली
-2 बॉइल्ड आलू (कटे हुए)
-1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
-1 खीरा (बारीक कटा हुआ)
-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
-2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
-2 चम्मच नींबू का रस
-सेंधा नमक स्वादानुसार
-½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
-½ चम्मच जीरा पाउडर
फूलने के बाद एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. अब एक कड़ाही में मूंगफली को धीमी आंच पर गोल्डन और क्रंची होने तक भून लें.
3. तीसरा स्टेप:
मूंगफली ठंडी होने पर उसका छिलका निकालकर हल्का-सा क्रश कर लें.
एक बड़े बाउल में साबूदाना, बॉइल्ड आलू, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
5. पांचवां स्टेप:
अब इसमें क्रश्ड मूंगफली, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
6. छठा स्टेप:
अंत में नींबू का रस डालकर दोबारा मिला लें. आपकी हेल्दी और टेस्टी साबूदाना चाट सर्व करने के लिए तैयार है.
1. इंस्टैंट एनर्जी का सोर्स – साबूदाना शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है, इसलिए इसे व्रत के दौरान खाना सबसे अच्छा माना जाता है.
2. वेट लॉस में मददगार – इसमें तेल नहीं होता और ये हल्की कैलोरी के साथ पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है.
3. डाइजेशन के लिए अच्छा – साबूदाना हल्का होता है और पेट पर ज्यादा बोझ नहीं डालता.
4. किड्स फ्रेंडली स्नैक – इसका स्वाद बच्चों को भी खूब पसंद आता है, खासकर जब आप इसमें थोड़ी सी दही डालकर सर्व करें.
5. ग्लूटेन फ्री और हेल्दी – जिन्हें ग्लूटेन से परेशानी है, उनके लिए ये परफेक्ट स्नैक है.
कब और कैसे खाएं
आप साबूदाना चाट को सुबह के नाश्ते, शाम की भूख या फिर व्रत के समय खा सकते हैं. इसे फ्रेश ही खाना सबसे अच्छा रहता है क्योंकि देर तक रखने पर इसका टेस्ट बदल सकता है.
.