Last Updated:
Alsi ke beej ke fayde: अलसी में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. अधिकतर लोग इसका सेवन वजन कम करने के लिए करते हैं, लेकिन यह डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और कैंसर जैसी …और पढ़ें
आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली जिले की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (एम डी आयुर्वेद, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद, जयपुर, राजस्थान) लोकल 18 से बात करते हुए बताती है कि अलसी के बीज और तेल में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कापर और जिंक जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते है, जो हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते है. उनका कहना है कि इसका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है और यह कई गंभीर बीमारियों में भी लाभकारी है.
आयुष चिकित्सक के मुताबिक अलसी का तेल और बीज कब्ज, हृदय संबंधी बीमारियों, दर्द, सूजन, और वात कफ दोष में राहत दिलाते है.
इस तरह करें सेवन
अलसी के बीज और तेल को हम अपनी डाइट में शामिल कर सकते है. इसके तेल का उपयोग खाद्य तेल के रूप में भी किया जा सकता है. पुरातन काल में लोग इसे घी के रूप में इस्तेमाल करते थे. आगे बताते हुए डॉ. दीक्षित कहती है कि अलसी के बीज का सेवन सलाद, सब्जी और ओट्स के साथ भी किया जा सकता है. इन बीजों में लिगनेन कंपाउंड, एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन पाया जाता है, जो शरीर को कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में कारगर होता है.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें