Last Updated:
Arandi ke Health Benefits: आयुर्वेद में अरंडी का पौधा खास महत्व रखता है. इसके पत्ते और तेल से लेकर बीज तक कई गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है. घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत से लेकर बालों की समस्या और कब्ज तक,…और पढ़ें
अरंडी से जोड़ों और घुटनों के दर्द में आराम
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी अधिकारी और आयुष चिकित्सा में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाली डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. कई बार गिरने से या उम्र बढ़ने के कारण घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या सामने आती है. ऐसे में अरंडी के तेल ( Castor Oil) को हल्का गर्म करके लगाने से तुरंत राहत मिलती है. अरंडी के पत्तों को भी गर्म कर प्रभावित स्थान पर रखने से सूजन और दर्द कम हो जाता है. इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं.
अरंडी का तेल सिर्फ साधारण दर्द ही नहीं बल्कि गंभीर समस्याओं में भी असर दिखाता है. अगर आप सायटिका, कमर दर्द, अर्थराइटिस, घुटनों में चोट या पेन डिसऑर्डर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह तेल बेहद कारगर माना जाता है. नियमित प्रयोग से दर्द में काफी हद तक राहत मिलती है.
कब्ज की समस्या का प्राकृतिक इलाज
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि अरंडी का तेल पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है. अगर किसी को कब्ज की समस्या है तो गर्म दूध या पानी में अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करने से राहत मिलती है. यह नेचुरली पेट साफ करता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के काम करता है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.