Last Updated:
Leg-Lengthening Surgery: लंबाई बढ़ाने के लिए लोग लेग-लेंथनिंग सर्जरी करवा रहे हैं, जो बेहद दर्दनाक होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सर्जरी बेहद खतरनाक है और इससे विकलांगता भी पैदा हो सकती है. लोगों को यह सर्ज…और पढ़ें
लेग-लेंथनिंग सर्जरी को डॉक्टर्स ने बेहद खतरनाक और रिस्की बताया है.लेग-लेंथनिंग सर्जरी में अगर हड्डियों को बहुत तेजी से खींचा जाए, तो वे ठीक से जुड़ती नहीं हैं या फिर इतनी कमजोर हड्डी बनती है, जो शरीर का भार नहीं संभाल सकती है. इससे हड्डियों के टूटने, पैरों की लंबाई में अंतर, नसों को नुकसान, इंफेक्शन और परमानेंट विकलांगता का खतरा बढ़ जाता है. सर्जरी के बाद मरीज को महीनों तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ सकता है और वह महीनों तक कोई काम नहीं कर पाता है. यह सर्जरी पहले उन मरीजों के लिए होती थी, जिनकी एक टांग छोटी होती थी या जिन्हें जन्म से कोई डिफेक्ट होता था. हालांकि अब यह कॉस्मेटिक प्रक्रिया बन गई है. चीन ने 2006 में इसे बैन कर दिया था, लेकिन तुर्किए जैसे देशों में यह सर्जरी धड़ल्ले से हो रही है. वहां यह प्रक्रिया केवल 24 लाख रुपये में करवाई जा सकती है, जबकि UK में इसकी कीमत 50 लाख रुपये से भी ज्यादा है. डॉक्टर्स का कहना है कि लोगों को यह सर्जरी नहीं करानी चाहिए.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें
.