Tips and Tricks: काली चींटियों से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत दिखेगा असर

Last Updated:

Ways to Get Rid of Ants: अगर घर में काली चीटियों की भरमार है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद चीज़ों जैसे चीनी, बोरिक पाउडर, कपूर, लौंग, नींबू, दालचीनी और नमक की मदद से आप बिना किसी खर्च और केमिकल के चीटियों से छुटकारा पा सकते हैं. ये सभी उपाय असरदार, सस्ते और सुरक्षित हैं.

घर में काली चीटियों की लाइन लगी हो तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. थोड़ी सी चीनी और बोरिक पाउडर से चीटियों को आने से रोक सकते हैं. थोड़ी सी चीनी और बोरिक पाउडर मिलाकर चीटियों के आने वाले रास्तों पर रख दें. यह नुस्खा चीटियों को आकर्षित कर खत्म करता है. इस छोटे से उपाय से आपका घर जल्दी ही चीटियों से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा.

जोधपुर

अगर घर में चीटियों का आना-जाना लगातार बढ़ रहा है तो एक आसान उपाय आजमा सकते हैं. चीटियों के आने वाले कोनों में कपूर और लौंग रख दें.  इनकी तेज गंध से चीटियां नजदीक नहीं आतीं है.  इस तरह आप बिना ज्यादा खर्च किए घर को चीटियों से सुरक्षित रख सकते हैं.

जोधपुर

अगर आप चीटियों से जल्दी छुटकारा चाहते हैं तो नींबू भी सबसे आसान उपाय में से एक है. नींबू का रस उन जगहों पर छिड़क दें, जहां चीटियां आती है.  इसकी खुशबू और एसिडिक नेचर उन्हें भगा देती है. इस उपाय से घर लंबे समय तक चीटियों से मुक्त रहता है.

जोधपुर

दालचीनी भी चीटियों को भगाने का कारगर नुस्खा है. अगर घर में चीटियों का झुंड परेशान कर रहा है तो उनके आने वाले रास्तों पर दालचीनी का पाउडर छिड़क दें. इसकी तेज खुशबू चीटियों को भागने पर मजबूर कर देती है. इससे चीटियां दोबारा घर में घुसने की हिम्मत नहीं करती है.

जोधपुर

अगर आप बिना झंझट के चीटियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नमक भी कारगर उपाय साबित हो सकता है. दरवाजों और खिड़कियों के पास नमक छिड़क दें. इससे चीटियां मर जाएंगी. यह सबसे आसान और सस्ता उपाय है, जिससे घर हमेशा साफ-सुथरा रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

काली चीटियों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, तुरंत दिखेगा असर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *