अजमेर-रांची के बीच 10-10 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन – Sagar News

सागर | रेलवे ने आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए व उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराए पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसमें से अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सागर से होकर गुजरेगी। यह स्पेशल

.

गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:05 बजे अजमेर स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रविवार को सुबह 7:30 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 9:15 बजे रांची स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर होगा ठहराव : अजमेर-रांची-अजमेर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, छाबरा गूगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, बरगवां, सिंगरौली स्टेशनों पर रुकेगी।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *