सुबह टॉयलेट जाने से पहले वॉक करनी चाहिए या फ्रेश होने के बाद? 90% लोग नहीं जानते होंगे ये बातें

Last Updated:

Morning Walk Before or After Toilet: सुबह उठकर वॉक करना बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप कब्ज से जूझ रहे हैं, तो सुबह उठकर पानी पिएं और फिर वॉक करें. इसके बाद ही टॉयलेट जाएं. अगर आप ठीक हैं, तो फ्रेश होने के बाद ह…और पढ़ें

सुबह टॉयलेट जाने से पहले वॉक करनी चाहिए या फ्रेश होने के बाद? जान लीजिए सच्चाईमॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
Morning Walk Health Benefits: सुबह उठकर मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अधिकतर लोग सुबह उठने के बाद टॉयलेट जाते हैं और फिर सैर करने निकलते हैं. हालांकि कई लोग पहले सैर करते हैं और फिर टॉयलेट करने जाते हैं. अक्सर इस बात को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है कि मॉर्निंग वॉक टॉयलेट जाने से पहले करनी चाहिए या वॉक के बाद फ्रेश होना चाहिए. अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपको इस बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए, ताकि आप इस बारे में सही फैसला ले सकें और अपनी सेहत को बेहतर बना सकें.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह उठते ही शरीर में कई तरह की बायोलॉजिकल प्रोसेस एक्टिव हो जाती हैं. रात भर की नींद के बाद शरीर को पूरी तरह से फ्रेश होने की जरूरत होती है. जब आप टॉयलेट जाते हैं, तो आपके शरीर का सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है. इस दौरान पेट साफ होता है और आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं. इस प्रक्रिया से शरीर हल्का महसूस करता है और इसके बाद वॉक करना ज्यादा प्रभावी हो सकता है. अगर आप वॉक करने से पहले टॉयलेट जाते हैं, तो आपके पेट और आंतों पर दबाव नहीं बनता और आपकी एनर्जी का उपयोग सही तरीके से होता है.

वॉक के बाद टॉयलेट जाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है. इस दौरान आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे आपके इंटरनल ऑर्गन्स की एक्टिविटी बेहतर होती है. हल्की वॉक करने से आपकी आंतें सक्रिय होती हैं और पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है. इसके बाद जब आप टॉयलेट जाते हैं, तो आपकी बॉडी पहले से ही तैयार होती है और आपको आरामदायक अनुभव होता है. वॉक के बाद शरीर में प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स शुरू होता है, जिससे पेट साफ होता है और आपका पाचन तंत्र एक्टिव होता है. यही कारण है कि बहुत से फिटनेस एक्सपर्ट और डॉक्टर्स फ्रेश होने से पहले वॉक करना बेहतर मानते हैं.

डॉक्टर्स की मानें तो जिन लोगों को पेट साफ न होने की समस्या रहती है, वे सुबह उठकर एक गिलास पानी पिएं और फिर वॉक करने जाएं. मॉर्निंग वॉक करने के बाद ही वे टॉयलेट जाएं. इससे उनका पेट आसानी से साफ हो जाएगा और गट हेल्थ बेहतर हो जाएगी. जिन लोगों को सुबह उठकर फ्रेश होने में कोई दिक्कत नहीं होती है, वे टॉयलेट जाने के बाद वॉक करने जा सकते हैं. इससे उन्हें हल्का महसूस होगा और वॉक करने में कोई समस्या नहीं होगी. कुल मिलाकर वॉक करने का समय आपको अपनी हेल्थ कंडीशन के अनुसार तय करना होगा. अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सुबह टॉयलेट जाने से पहले वॉक करनी चाहिए या फ्रेश होने के बाद? जान लीजिए सच्चाई

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *