छोटा-सी पेपर क्लिप का बड़ा कमाल! बड़े-बड़े टूल इसके सामने फेल, इसे केवल कागज संभालने तक न रखें सीमित

Last Updated:

ऑफिस में आप अक्सर U-शेप पेपर क्लिप का इस्तेमाल करते होंगे ताकि पेपर मेंटेंन रहें. बच्चों के प्रोजेक्ट्स में भी ये इस्तेमाल होती है लेकिन इनसे रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बनाया जा सकता है. इसके लिए कुछ हैक्स क…और पढ़ें

अगर हेयरपिन नहीं है तो पेपर क्लिप को हल्का मोड़कर बालों में जुड़ा या स्टाइल सेट करने में इस्तेमाल करें. (Image-Canva)

हाइलाइट्स

  • पेपर क्लिप से चैन स्लाइड बंद करें
  • ईयरफोन को उलझने से बचाएं
  • ब्रा स्ट्रैप्स को लॉक करें
Hacks from U shape paper clip: U शेप पेपर क्लिक का इस्तेमाल आपने कई बार ऑफिस में, बैंक में चेक जमा करने या बच्चों के प्रोजेक्ट या कॉपी में किया होगा लेकिन इसे घर के कामों, ट्रैवलिंग या इमरजेंसी सिचुएशन में भी यूज किया जा सकता है. इसे आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे जिंदगी आसान बन सकती है.

चैन स्लाइड आसानी से करें बंद
पेंट, जींस, बैग या पर्स की चैन अक्सर बार-बार इस्तेमाल करने के बाद खराब हो जाती है. कई बार वह उखड़ ही जाती है. ऐसे में अगर इमरजेंसी सिचुएशन हो जाए तो चैन को बंद करना नामुमकिन हो जाता है. इसलिए हमेशा अपने साथ पेपर क्लिक रखें. इसकी यू शेप किसी वरदान से कम नहीं है. इस क्लिप को आप जिपर में अटकाकर टेंपरेरी स्लाइडर बना सकते हैं और जिप बंद हो जाएगी.

ईयरफोन को उलझने से बचाएं
अगर आपका ईयरफोन तार वाला है तो वह हमेशा कहीं न कहीं से मुड़ जाता है. इस वजह से ऐसे ईयरफोन जल्दी खराब भी हो जाते हैं. उनके तार ना टूटें और ना उलझें, इसके लिए पेपर क्लिप के दोनों छोर में ईयरफोन लपेट लें, ये आसानी से सुलझेगा और खराब भी नहीं होगा.

स्लिप हो रही ब्रा स्ट्रैप्स को लॉक करें
अक्सर लड़कियां अपनी ब्रा से परेशान रहती हैं. अगर स्ट्रैप्स ढीली हो जाएं तो वह बार-बार कंधों से गिरती रहती हैं. इससे कई बार शर्मिंदा भी होना पड़ जाता है. इससे बॉडी की लुक भी खराब होती है. इस मोमेंट से बचने के लिए U-शेप पेपर क्लिप से दोनों स्ट्रैप्स को पीछे से जोड़ दें. इससे स्ट्रैप्स फिसलना बंद हो जाएगी और आप असहज नहीं रहेंगे.

फोन की सिम निकालनी हो तो U-शेप पेपर क्लिप को सीधा करके सिम ट्रे निकालें. (Image-Canva)
टूटी हुई चप्पल को तुरंत जोड़े
चप्पलों का टूटना आम है लेकिन मुश्किल तब आती है जब आसपास कोई मोची या जूतों की दुकान ना हो. ऐसे में रास्ते में चलना मुश्किल हो जाता है. लड़कियों की फुटवियर अक्सर ऐसे ही परेशान करती हैं. अगर चप्पल की पट्टी नीचे से निकल जाए, तो पेपर क्लिप को नीचे से मोड़कर लॉक की तरह लगा दें. यह एक टेंपरेरी जुगाड़ है लेकिन इससे चप्पलों में दोबारा चला जा सकता है.

फोन स्टैंड बनाएं
आजकल हर किसी के हाथ में मोबाइल है. रात को सोते समय या टेबल पर बैठते समय जब मोबाइल देखना होता है तो वह हाथों में ही रहता है. ऐसे में अगर आपको अपने हाथों को फ्री छोड़ना है तो यू शेप पेपर क्लिप से फोन स्टैंड बनाएं. इसके लिए दो पेपर क्लिप को मोड़कर ऐसा शेप दें कि वो आपके फोन को होल्ड कर सके.

जूलरी को फिक्स करें
अगर आपके ईयररिंग टूट गए हैं तो आप यू-शेप पेपर क्लिप से ईयररिंग को नया लुक दे सकते हैं. यहीं नहीं अगर ब्रेसलेट का हुक या नेकलेस टूट गया हो तो यू शेप पेपर क्लिप को जूलरी में अटकाएं और उसे आपस में जोड़ दें. यह कुछ समय के लिए आपस में जुड़ा रहेगा लेकिन स्थाई तौर पर आपको जूलरी ठीक करानी होगी.

पैकेट को करें सील
किचन में ऐसे कई मसालों और खाने की चीजों के पैकेट होते हैं जो खुल तो जाते हैं लेकिन उन्हें दोबारा सील नहीं किया जा सकता. इससे उसके अंदर का सामान खराब होने लगता है. इसी तरह फ्रिज में भी ऐसे कई पैकेट रखे होते हैं. इन्हें खराब या सड़ने से बचाने के लिए पेपर क्लिप का इस्तेमाल करें. इससे इन फूड बैग में मॉइश्चर नहीं जाएगा.

Aishwarya Sharma

Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU…और पढ़ें

Active in journalism since 2012. Done BJMC from Delhi University and MJMC from Jamia Millia Islamia. Expertise in lifestyle, entertainment and travel. Started career with All India Radio. Also worked with IGNOU… और पढ़ें

homelifestyle

छोटा-सी पेपर क्लिप का बड़ा कमाल! इसे केवल कागज संभालने तक न रखें सीमित

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *