Last Updated:
Newborn Baby Care : डॉ. आस्था भट्ट ने बताया कि छह माह तक बच्चों को काजल, मालिश, अन्य दूध या पानी देने से बचें, नारियल तेल बेहतर है, सरसों तेल और रगड़ना नुकसानदेह हो सकता है.
मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था भट्ट ने लोकल 18 से बताया कि दादी और नानी के कुछ नुस्खें सही होते होंगे, लेकिन कुछ नुस्खें नुक्सानदेह होते हैं. ऐसे में इन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए. अगर कोई बच्चा पैदा हुआ हो और 28 दिन से कम का हो तो उसे काजल नहीं लगाना चाहिए. इससे आंख में इंफेक्शन हो सकता है. इसमें मौजूद केमिकल बेहद हानिकारक होते हैं. आंख से नाक को जोड़ने वाली नली भी ब्लॉक हो जाती है. इससे आंख से पानी गिरने जैसी समस्या हो जाती है. बच्चों को कई बार नहलाने से भी बचना चाहिए. ठंड में बार-बार बच्चों का कपड़ा उतारकर मालिश नहीं करना चाहिए.
डॉ. आस्था भट्ट ने बताया कि दादी और नानी घरों पर सरसों के तेल से मालिश करती हैं. सरसों की बजाय नारियल के तेल का प्रयोग करना चाहिए. बच्चों को रगड़ना नहीं चाहिए. इससे शरीर के अंगों में विकार होने की समस्या रहती है. सिर पर बने गड्ढे पर भी तेल नहीं लगाना चाहिए. यह बहुत ही संवेदनशील जगह होता है. इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है. वहीं, दिमाग का विकास रुकने का भी खतरा अधिक रहता है. छह माह से कम उम्र के बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए. अन्य दूध पिलाने से बचना चाहिए.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें