Yoga benefits: दिनभर ताजगी और तनाव मुक्त जीवन के लिए करें ये 4 योगासन, जो बस 10 मिनट में देंगे नया जोश

Yoga benefits mental health: आज का दौर दिनभर दौड़भाग और थकान का है. चाहे नौकरीपेशा हो या व्यापारी किसी के पास समय नहीं है. ऐसे में शारीरिक और मानसिक तनाव बहुत आम हो गया है, लेकिन योग एकमात्र ऐसी क्रिया है, जो इन दोनों से राहत दिलाने का काम करता है. आज हम खास आपके लिए यहां ऐसे तीन आसन बता रहे हैं, जो आपके केवल 5 से 10 मिनट ही लेंगे, लेकिन आपको दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखेंगे.

इसके लिए हमने बात की योगा इंस्ट्रक्टर पंकज परमार से कि आखिर ऐसे कौन से आसन हैं, जो आसानी से किए जा सकें और कम समय में हमें मानसिक और शारीरिक लाभ भी प्रदान करें.

1. सूर्य नमस्कार- ये कईं योगासनों का एक क्रम है जो आपके शरीर और दिमाग को कई तरह से लाभ पहुंचाता है. इसे नियमित रूप से करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है. सूर्य नमस्कार के कईं लाभ हैं जैसे ये तनाव और चिंता को कम करता है, वज़न कम करने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जावान रखता है साथ ही शरीर को लचीला, रीढ़ को मजबूत, और पाचन क्रिया को बेहतर करता है.

2. अनुलोम विलोम – प्राणायाम प्राणायाम सरल आसन है इसे करने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं. इससे श्वसन प्रणाली मज़बूत होती है, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है, और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सुधरता है. मानसिक शांति मिलती है, तनाव और चिंता कम होती है, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है. हृदय रोगी और उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति भी प्राणायाम से लाभ उठा सकते हैं, जिससे रक्तचाप नियंत्रित होता है.

3. बालासन – बाल आसन या बच्चे की मुद्रा के रुप में किया गया आसन. यह काफी सरल आसन है लेकिन इसके काफी फायदे हैं. ये एक विश्राम की मुद्रा वाला आसन है जो रीढ़ की हड्डी को फैलाता है, तनाव, चिंता को कम करता है साथ ही पाचन क्रिया को भी सुधारता है. इसे करने के लिए आपको घुटनों और एड़ी के बल पर बैठकर अपने माथे को ज़मीन पर टिकाना होगा. इसे कुलिंग अभ्यास के रुप में भी जाना जाता है.

4. शवासन – जैसा कि इसके नाम से ही प्रतीत हो रहा है. यह पीठ के बल लेटकर शरीर और मन को पूरी तरह से आराम देकर किया जाता है. इसीलिए इसे सारे योग हो जाने के बाद आखिरी में किया जाता है. इसे ठीक से करने के लिए पहले पीठ के बल लेट जाएं फिर हाथ और पैर आराम से खोलें, हथेलियाँ आकाश की ओर रखें, और शरीर के प्रत्येक अंग को सजगता से शिथिल करें. यह आसन शरीर को तनाव मुक्त करता है, मस्तिष्क को शांत करता है, और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है.

सारे आसन आपको वीडियो में दिखाए गए हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *