Iron Kadhai Hack : अब लोहे की कढ़ाई में भी बिना चिपके पकाएं खाना, जानिए मास्टरशेफ की आसान नॉन स्टिक तरकीब

Last Updated:

Iron Kadhai Hack : थोड़ा ध्यान और सही इस्तेमाल से आपकी पुरानी कढ़ाई, न सिर्फ नॉन-स्टिक की तरह काम कर सकती है, बल्कि उससे कहीं ज़्यादा स्वस्थ, टिकाऊ और स्वादिष्ट खाना भी दे सकती है. तो अगली बार जब आप रसोई में जा…और पढ़ें

लोहे की कढ़ाई में भी बिना चिपके पकाएं खाना, जानिए मास्टरशेफ की नॉन स्टिक तरकीबऐसे चमकाएं लोहे की कढ़ाई
Iron Kadhai Hack : भारतीय रसोई में कई तरह के बर्तन आते हैं, लेकिन एक ऐसा बर्तन है जिसकी जगह आज भी कोई नहीं ले पाया – लोहे की कढ़ाई. चाहे दादी के हाथों का भरवां बैंगन हो या मॉडर्न इंडक्शन पर बना स्टर फ्राई, ये कढ़ाई हर दौर में टिकी रही है. लेकिन इसे इस्तेमाल करना जितना फायदेमंद है, उतना ही ध्यान भी मांगता है. आजकल बहुत लोग नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि ये साफ करना आसान होता है और खाना चिपकता नहीं. लेकिन क्या हो अगर आपकी वही पुरानी लोहे की कढ़ाई भी नॉन-स्टिक जैसी बन जाए? यही तरीका बताया है मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने, जो अब सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.

कैसे बनाएं लोहे की कढ़ाई को नॉन-स्टिक
नई लोहे की कढ़ाई अक्सर खाना चिपकाने लगती है क्योंकि उसकी सतह थोड़ी खुरदरी होती है. लेकिन भदौरिया की तरकीब इसे भी आसान बना देती है:

1. सबसे पहले कढ़ाई को अच्छे से गर्म करें.
2. फिर थोड़ा सा रिफाइंड या सरसों का तेल डालें.
3. अब टिशू या कपड़े से उसे पूरे बर्तन पर फैला दें.
4. यही प्रक्रिया दो से तीन बार दोहराएं.

इससे एक पतली परत बन जाती है जो कढ़ाई को नॉन-स्टिक बना देती है. इसके बाद चाहे आप उसमें आमलेट बनाएं या पकोड़े, खाना बिना चिपके तैयार हो जाएगा.

सेहत के लिहाज़ से क्यों सही है कच्चा लोहा?
पोषण विशेषज्ञ नितिका सोइन कहती हैं कि कच्चा लोहा शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है. खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा, यह कोई रसायन नहीं छोड़ता जैसा कि नॉन-स्टिक पैन में अक्सर देखा गया है. खाने में धातु का असर नहीं आता, जब तक आप बहुत ज़्यादा अम्लीय चीज़ें (जैसे टमाटर या सिरका) उसमें नहीं बनाते.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *