अब कठिन से कठिन सवालों का जवाब भी हिंदी में दे देगा गूगल का AI, यूज़र्स का काम होगा आसान

Last Updated:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. अब दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने भी सर्च में हिंदी में एआई मोड शुरू कर दिया है.

गूगल का AI मोड अब हिंदी में भी मिलेगा.
कुछ महीने पहले Google ने भारत में अपने AI Mode की शुरुआत की थी. ये एक AI-पावर्ड सर्च सर्विस है जो यूज़र्स को कठिन और गहराई से सवाल पूछने की सुविधा देती है. पहले ये सिर्फ इंग्लिश में उपलब्ध थी, लेकिन अब Google ने इसे हिंदी के साथ-साथ चार नई भाषाओं में भी लॉन्च कर दिया है. इसमें ब्राज़ीलीय पोर्तुगीज़, इंडोनेशियाई, कोरियाई और जापानी शामिल है.

यह ग्लोबल लेवल पर सभी हिंदी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने बताया कि इस अपटेड के साथ यूजर्स, लंबे और कठिन और हल्के-फुल्के सवाल हिंदी में पूछ सकते हैं और इसका जवाब हिंदी में दिया जाएगा.

कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘हमने हाल ही में इसे भारत में अंग्रेजी में लॉन्च किया है और कठिन सवालों को संभालने की इसकी क्षमता पर हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली है. हम अगला कदम उठाते हुए बेहद उत्साहित हैं और आज से हम दुनिया भर के यूज़र्स के लिए हिंदी में AI मोड शुरू कर रहे हैं.’

कैसे करें इस्तेमाल?
AI Mode सर्च रिजल्ट पेज पर एक अलग टैब के जरिए उपलब्ध है. इसके अलावा, आप सर्च बार में दिए गए बटन का इस्तेमाल करके इसे एक्टिव कर सकते हैं. गूगल भविष्य में इसे डिफ़ॉल्ट ऑप्शन बनाने पर भी विचार कर रहा है. एआई मोड को ऐसे सवालों के उत्तर देने के लिए डिजाइन किया गया है जिनके उत्तर खोजने के लिए कई बार सर्च करना पड़ता है.

गूगल सर्च में प्रोडक्ट मैनेजमेंट की उपाध्यक्ष हेमा बुधराजु ने कहा, ‘एआई सर्च को और भी उपयोगी और गूगल से कुछ भी सवाल करने को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना रहा है. हम एआई मोड को हिंदी में लाने को लेकर उत्साहित हैं और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि लोग इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया भर के लोगों के लिए सर्च को एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस बनाना सिर्फ ट्रांसलेशन से कहीं ज्यादा है. इसके लिए स्थानीय ज्ञान और संदर्भ की गहरी समझ की जरूरत होती है, और जेमिनी 2.5 की एडवांस मल्टीमॉडल और रीजनिंग क्षमताएं हमें भाषा को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती हैं.’

कंपनी ने कहा कि इस लॉन्च से यूजर्स को बेहतर सर्च अनुभव, सूचना तक आसान पहुंच और अपनी पसंदीदा भाषाओं में जानकारी तलाशने का ज्यादा आसान तरीका मिलेगा.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

अब कठिन सवालों का जवाब हिंदी में दे देगा गूगल का AI, यूजर्स का काम होगा आसान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *