स्वीडन की स्वास्थ्य मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहोश, वीडियो वायरल

Last Updated:

स्‍वीडन की नई स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस अचानक पूरी दुनिया की सुर्ख‍ियों में आ गई. एलिज़ाबेट लैन, जो हेल्‍थ म‍िनिस्‍टर बननकर मीडिया से रूबरू हो रही थीं, अचानक भरी कॉन्‍फ्रेंस में बेहोश हो गईं. ये घटना कैमरों में कैद हो गई. उन्‍हें 9 सितंबर 2025 को स्वीडन की स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया और वो अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, वे प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और पार्टी की वरिष्ठ नेता एबा बुश के साथ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं. तभी अचानक वो बेहोश हो गईं और अपने सामने रखे पेडेस्‍टल (पॉडियम) समेत नीचे ग‍िर गईं. इस वीड‍ियो को इंटरनेट पर देख हर कोई हैरान है.

घबराए लोग, खासकर डिप्टी पीएम एबा बुश, तुरंत उनकी मदद को दौड़ीं. उन्हें ज़मीन पर पलटकर सुरक्षित स्थिति में लाने की कोश‍िश की गई. तुरंत सुरक्षा अधिकारी और अन्य लोग भी मदद के लिए पहुंचे. आप भी देखें ये वीड‍ियो.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *