Last Updated:
Physical Relations Benefits: रोज शारीरिक संबंध बनाना फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है. इससे तनाव कम होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. संबंध बनाने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है. यह रिश्ते के …और पढ़ें
रोज संबंध बनाना सेहत के लिए लाभकारी होता है.
हाइलाइट्स
- रोज संबंध बनाना तनाव कम करता है और मूड बेहतर करता है.
- कई रिसर्च के अनुसार संबंध बनाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है.
- रोज इंटीमेट होने से इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद मिलती है.
कई रिसर्च बताती हैं कि नियमित रूप से संबंध बनाने से दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी के मुताबिक जो पुरुष सप्ताह में दो या तीन बार संबंध बनाते हैं, उनमें हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है. संबंध बनाने के दौरान हल्की कार्डियो एक्सरसाइज होती है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है. इससे हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. कई रिसर्च में यह भी पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से संबंध बनाते हैं, उनका इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है. इससे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है. सप्ताह में एक या दो बार संबंध वाले लोगों में इम्यूनोग्लोबिन A (IgA) नामक एंटीबॉडी का स्तर ज्यादा होता है, जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाता है.
कब संबंध बनाना हो सकता है नुकसानदायक? एक्सपर्ट्स की मानें तो हद से ज्यादा शारीरिक संबंध बनाने से थकान, शरीर में दर्द, संक्रमण या मानसिक तनाव बढ़ सकता है. साथ ही अगर सेफ्टी का ध्यान न रखा जाए, तो इससे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STDs) का रिस्क भी बढ़ सकता है. ऐसे में यह जरूरी है कि संबंध बनाते समय स्वच्छता, सहमति और सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाए. इन बातों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें