WHO ने एसेंशियल मेडिकल लिस्ट में जोड़ीं कैंसर और डायबिटीज की दवाएं, इससे लोगों को क्या फायदा?

Last Updated:

WHO Adds New Essential Medicines: WHO ने अपनी एसेंशियल मेडिसिन्स की लिस्ट में कैंसर, डायबिटीज समेत कई बीमारियों की नई दवाओं को शामिल किया है. WHO के इस कदम से लोगों को सस्ती और असरदार दवाएं मिल सकेंगी.

WHO ने एसेंशियल मेडिकल लिस्ट में जोड़ीं कैंसर और डायबिटीज की दवाएंWHO ने डायबिटीज और कैंसर की दवाएं एसेंशियल मेडिसिन लिस्ट में शामिल की हैं.
WHO List of Essential Medicines Update: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने हाल ही में अपनी मॉडल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन्स (EML) और एसेंशियल मेडिसिन्स फॉर चिल्ड्रेन (EMLc) को अपडेट किया है. इसमें कैंसर, डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नई दवाइयां जोड़ी गई हैं. इसके अलावा सिस्टिक फाइब्रोसिस, सोरायसिस, हेमोफीलिया जैसी बीमारियों के लिए भी नए ट्रीटमेंट को शामिल किया गया है. WHO की इन लिस्ट में उन दवाओं को शामिल किया जाता है, जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा असरदार, सुरक्षित और किफायती होती हैं. इन दवाओं का चयन WHO की विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाता है, जो इन दवाओं की क्लीनिकल एफिकेसी, सेफ्टी और कीमत का मूल्यांकन करती है.

कैंसर की इन दवाओं को लिस्ट में किया गया शामिल

WHO की रिपोर्ट के अनुसार कैंसर दुनियाभर में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है और इसकी चपेट में आकर हर साल 1 करोड़ लोगों की मौत हो जाती है. इसे देखते हुए WHO ने एसेंशियल मेडिसिन्स लिस्ट में कैंसर की कुछ नई दवाओं को शामिल किया है, जिनमें PD-1/PD-L1 इम्यून चेकपॉइंट इनहिबिटर्स शामिल हैं. ये दवाइयां शरीर के इम्यून सिस्टम को कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उन पर हमला करने में मदद करती हैं. इन दवाओं में Pembrolizumab, Atezolizumab और Cemiplimab शामिल हैं, जिन्हें मेटास्टेटिक सर्विकल कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर समेत कई कैंसर में यूज किया जाता है.

डायबिटीज और मोटापे की ये दवाएं की गईं शामिल

डायबिटीज और मोटापा आज के दौर में पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन गए हैं. WHO ने GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट दवाओं को अपनी लिस्ट में शामिल किया है. ये दवाइयां टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज और किडनी की समस्याओं के इलाज में मददगार होती हैं. इन दवाओं से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और यह मोटापे को भी नियंत्रित करती हैं. इन दवाओं में Semaglutide, Dulaglutide और Tirzepatide शामिल हैं. ये दवाएं डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत देने में मददगार हो सकती हैं.

सिस्टिक फाइब्रोसिस और हेमोफीलिया के लिए दवाएं

WHO ने सिस्टिक फाइब्रोसिस, हेमोफीलिया और ब्लड रिलेटेड डिसऑर्डर के इलाज के लिए भी कुछ नई दवाइयां जोड़ी हैं. इन दवाइयों से इन बीमारियों के इलाज में तेजी और प्रभावशीलता आएगी, जो विशेषकर विकासशील देशों में एक बड़ी मदद साबित होगी. WHO का उद्देश्य केवल दवाइयां उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि ये दवाइयां सस्ती हों और सभी को मिल सकें. Semaglutide और Tirzepatide जैसी दवाइयां महंगी हो सकती हैं, इसलिए WHO ने प्रोत्साहन दिया है कि इन दवाओं के लिए सस्ती जनरिक प्रतिस्पर्धा बढ़ाई जाए और इन्हें प्राथमिक देखभाल स्तर पर उपलब्ध कराया जाए.

इन लिस्ट की दवाएं 150 देशों में होती हैं इस्तेमाल

WHO की एसेंशियल मेडिसिन्स की लिस्ट में शामिल दवाएं दुनियाभर में 150 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल की जाती हैं. इस लिस्ट में लोगों की हेल्थ प्रायोरिटी को देखते हुए दवाएं शामिल की जाती हैं. डब्ल्यूएचओ ने अब तक 24 बार EML और 10वीं बार EMLc लिस्ट को अपडेट कर दवाएं जोड़ी हैं. WHO की आवश्यक दवाओं की सूची हर दो साल में अपडेट की जाती है और यह दुनियाभर के देशों में दवाओं के चयन और आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बनती है. इन लिस्ट्स का उद्देश्य स्वास्थ्य प्रणालियों में आवश्यक और प्रभावी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

WHO ने एसेंशियल मेडिकल लिस्ट में जोड़ीं कैंसर और डायबिटीज की दवाएं

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *