क्या आप भी 6:30 के बाद खाते हैं खाना? जानें इससे होने वाले 5 बड़े हेल्थ नुकसान, क्या खाना है और कब खाना है?

Avoid Late Night Dinner: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान का समय सबसे ज्यादा बिगड़ चुका है. लोग सुबह और दोपहर का खाना किसी तरह मैनेज कर लेते हैं, लेकिन शाम का खाना अक्सर देर रात तक खिंच जाता है. कई लोग ऑफिस से लौटकर 9–10 बजे खाना खाते हैं, तो कुछ लोग देर रात तक टीवी देखते हुए स्नैक्स खाते रहते हैं. हमारे शास्त्रों और आयुर्वेद में साफ लिखा है कि रात का भोजन सूरज डूबने के बाद जितना देर से करेंगे, उतना ही शरीर पर उसका असर बुरा पड़ेगा. खासकर 6:30 बजे के बाद खाना हमारे पाचन तंत्र और सेहत के लिए नुकसानदायक माना गया है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और फायदेमंद विकल्प.

क्यों नहीं खाना चाहिए 6:30 बजे के बाद?
हमारे शरीर का पाचन तंत्र दिन के समय ज्यादा एक्टिव रहता है. सूरज ढलने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है. ऐसे में अगर आप भारी खाना खाते हैं, तो शरीर को उसे पचाने में दिक्कत होती है. यही वजह है कि देर से खाया गया खाना मोटापा, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को बढ़ाता है.

देर रात खाने के नुकसान
1. मोटापा और चर्बी बढ़ना
2. नींद न आना या बार-बार नींद टूटना
3. पेट फूलना और गैस बनना
4. पाचन कमजोर होना
5. डायबिटीज और हार्ट की दिक्कतें बढ़ना

अगर भूख लग ही जाए तो क्या करें?
हर किसी का शेड्यूल अलग होता है, अगर आप 6:30 बजे के बाद भूखे हो जाते हैं तो भारी खाना खाने से बचें. उसकी जगह ये हल्के और हेल्दी ऑप्शन अपना सकते हैं:

1. एक कटोरी सूप
2. सलाद या उबली हुई सब्जियां
3. हल्का दलिया
4. गुनगुना दूध

दिन के समय क्या खा सकते हैं?
सुबह और दोपहर को आप भरपेट खा सकते हैं. इस समय शरीर का पाचन तंत्र सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है, अगर मीठा खाने का मन है तो दिन में खाइए, रात को नहीं.

सही आदतें अपनाएं
1. कोशिश करें कि रात का खाना 7 बजे तक खत्म हो जाए.
2. डिनर हल्का रखें.
3. खाने के तुरंत बाद लेटने की बजाय थोड़ी देर टहलें.
4. देर रात भूख लगे तो सिर्फ लिक्विड या हल्का स्नैक लें.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *