Acidity ka Gharelu Upay: सीने में चुभन, मन में बेचैनी, छोड़िए टेंशन, एसिडिटी के लिए आजमाइए ये 5 घरेलू उपाय

Last Updated:

Acidity Ka Gharelu Upay : एसिडिटी क्यों होती हैं. जानें एसिडिटी के बायलॉजिकल कारण और पेट में जलन दूर करने के सबसे असरदार 5 घरेलू उपाय. अभी पढ़ें और जल्दी राहत पाएं!

Acidity ka Gharelu Upay: सीने में चुभन, मन में बेचैनी, एसिडिटी के ये 5 उपायएसिडिटी.
Acidity ka Gharelu Upay: एसिडिटी का सीधा सा मतलब है पेट में उठ रही गैसों का सीने के पास जमा हो जाना. इसमें लगता है कि हार्ट या छाती पर दबाव पड़ रहा है और अंदर का एसिड बाहर निकलने के लिए बेचैन है. इससे इंसान की भी बेचैनी बढ़ जाती है. इसका बायलॉजिकल कारण पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का बढ़ना है या उपर की तरफ बढ़ना.दरअसल, जब हम भोजन करते हैं तो भोजन को तोड़ने और इसे पचाने के लिए पेट की दीवार की ग्रंथियां हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) बनाती है. आमतौर पर यह एसिड पेट के भीतर ही सीमित रहता है लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा एसिड बन जाता है या भोजन की नली की प्रोटेक्टिव म्यूकस लेयर या वॉल्व कमजोर हो जाता है जिससे यह एसिड उपर की उठने लगता है. इससे सीने में जलन, बेचैनी, छाती का भारीपन और उल्टी तक होने लगती है. एसिडिटी को आसानी से खत्म किया जा सकता है. इसके लिए 5 असरदार घरेलू उपाय की यहां जानकारी ले लीजिए.

एसिडिटी के कारण

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक एसिडिटी को खत्म करने से पहले इसके कारण के बारे में जानना जरूरी है ताकि इससे बचा जा सके. एसिडिटी का सबसे पहला कारण है गलत खान-पान. अत्यधिक मसालेदार, तैलीय या भारी भोजन से एसिड ज्यादा बनने की आशंका रहती है. इसके साथ ही देर रात भोजन करना, बार-बार खाने का समय बदलना भी इसका कारण हो सकता है. इसके साथ ही अगर आप एक्सरसाइज नहीं करेंगे तो इससे भी पेट में एसिड ज्यादा बनेगा. वहीं तनाव भी इसका कारण है. शराब, स्मोकिंग, ज्यादा कैफीन का सेवन भी एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं. कभी-कभी कुछ दवाइयां और इंफेक्शन भी पेट में एसिड बनने या उसकी परत को नुकसान पहुंचाते हैं. भोजन के बाद तुरंत सोना, पानी कम पीना और खाली पेट रहना भी एसिडिटी को बढ़ाने वाले जैविक कारक हैं. इन कारणों से पेट की म्यूकस परत कमजोर होकर एसिडट के संपर्क में आती है, जिससे एसिडिटी के लक्षण तेज हो जाते हैं.

एसिडिटी का घरेलू इलाज Home remedies of acidity

1. बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा या सोडियम बाइकार्बोनेट एसिड को न्यूट्रल करता है और राहत दिलाता है. एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक कप पानी में मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए. इसे लगातार न लें, सिर्फ कभी-कभार एसिडिटी के समय ही इस्तेमाल करें. बाजार में कई तरह के सोडा मिला पॉचेज आता है जिसके पीने के बाद एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है. इसके साथ थोड़ा जीरा भूनकर इसे पाउडर बना लें और इसे सोडा के साथ मिलाकर पिएं. इससे और जल्दी एसिडिटी से राहत मिलेगी.

2. सेब का सिरका -Apple Cider Vinegar- सेब का सिरका पेट में एसिड के लेवल को कंट्रोल करने और पाचन को बेहतर करने में बहुत मदद करता है.एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिलाकर भोजन से पहले पीने से राहत मिल सकती है. वीनेगर हर घर में मौजूद होता है लेकिन ध्यान रहें कि सेब का विनेगर ही पिएं.

3. अदरक -Ginger – अदरक सिर्फ सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए नहीं है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं और एसिडिटी में आराम देते हैं. इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं. ध्यान रहें दूध या चीनी वाली चाय न बनाएं बल्कि पानी में अदकर मिला दें और इसे बॉयल करें. इसमें थोड़ा जीरा भी मिल सकते हैं. इसे दिन में चार-पांच बार पी लें.

4.च्यूइंग गम-च्यूइंग गम अक्सर युवा चबाते रहते हैं. च्यूइंगम खाने के बाद चबाने से लार बनती है जो एसिड को पतला करती है और गले से साफ करती है. खाने के आधे घंटे बाद बिना शक्कर वाला गम चबाना फायदेमंद हो सकता है.यह एसिड से राहत दिला सकती है.

5. हर्बल टी-कई तरह की हर्बल टी है जो एसिडिटी से तत्काल राहत दिलाती है. इसके लिए आप पुदीना, कैमोमाइल और अदरक की हर्बल टी बना सकते हैं. कैमोमाइल या पुदीने की चाय पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और एसिडिटी कम करती है. भोजन के बाद एक कप हल्की हर्बल टी लेना बेहतर है. ध्यान रहें यदि एसिडिटी बार-बार हो या बहुत तेज दर्द या जलन हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

LAKSHMI NARAYAN

Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Acidity ka Gharelu Upay: सीने में चुभन, मन में बेचैनी, एसिडिटी के ये 5 उपाय

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *