कब्ज, एसिडिटी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी सारी समस्याएं

Last Updated:

Raebareli News: कई लोग कब्ज या गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं से भी परेशान रहते हैं. इनसे निजात पाने के लिए वे महंगी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं.

रायबरेली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं. इससे लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. काम की अधिकता के चलते लोग अनहेल्दी भोजन का सेवन करने से नहीं चूकते हैं, जो उनकी सेहत को बिगाड़ देता है. इससे अपच, पेट फूलना, थकान जैसी समस्याएं हो जाती हैं. इसका मतलब है कि उनका पाचन तंत्र सही नहीं है.

साथ ही, कई लोग कब्ज या गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं से भी परेशान रहते हैं. इनसे निजात पाने के लिए वे महंगी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं. इसलिए जरूरी है कि हम अपने खान-पान में सुधार लाएं और कुछ घरेलू उपाय अपनाएं, जिससे इन बीमारियों से छुटकारा मिल सके और दवाओं का कम उपयोग करना पड़े. तो आइए जानते हैं कि कब्ज और एसिडिटी से बचाव के लिए कौन से तरीके अपनाएं?

तले-भुने और जंक फूड से दूरी बनाए

रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौरभ सिंह (MBBS) ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि हमें अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए. जितना हम तले-भुने खाद्य पदार्थों और जंक फूड से दूरी बनाए रखेंगे, उतना ही हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा और शरीर भी फिट रहेगा. उन्होंने बताया कि यदि आप कब्ज, एसिडिटी, अपच, पेट के भारीपन से परेशान हैं, तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिससे आपको इन बीमारियों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है.

अपनाएं ये घरेलू उपाय:

डॉ. सौरभ सिंह के मुताबिक, पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की चाय, अदरक की चाय, नारियल पानी, आलूबुखारे का जूस और छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन उपायों से आप इन बीमारियों से दूर रहेंगे और आपका शरीर फिट रहेगा और पाचन तंत्र भी स्वस्थ बना रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कब्ज, एसिडिटी से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी सारी समस्याएं

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *