Jabalpur weather: मौसम ने बदला रंग, धूप के साथ छा रहे बादल…फिलहाल बारिश की कोई आसार नहीं

Last Updated:

Jabalpur Weather Today: जबलपुर में मौसम हर पल अपना रंग बदल रही है, यहां हर दिन धूप अटखेलियां कर रही है. शाम होते ही मौसम सुहाना हो जाता है.

पूर्वी मध्य प्रदेश सहित जबलपुर में मौसम पल-पल में रंग बदल रहा है. कभी धूप निकल रही है, तो कुछ पल कभी बादल छा रहे हैं. ऐसा ही नजारा सोमवार के दिन देखने को मिला. जहां दिन भर बादल धूप की अठखेलियां जारी रही.

b

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मजबूत मौसम प्रणाली एक्टिव नहीं है. जिससे अच्छी बारिश हो. लिहाजा रिमझिम बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन तेज बारिश के कोई भी आसार नहीं है.

c

बदलते मौसम के कारण तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है. जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जो कि सामान्य रहा.

d

जबलपुर में मानसून सीजन में अब तक कल बारिश 1081 मिमी यानी 42.5 इंच हो चुकी है, जबकि आज के दिन तक पिछले साल 44 इंच बारिश दर्ज की गई थी. जो पिछले साल के मुकाबले महज 1 इंच कम है.

e

लिहाजा जबलपुर जिले में उत्तर-पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. जबकि जिले के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश भी देखने को मिल रही है.

f

जबलपुर शहर में शाम होते ही मौसम सुहाना बन रहा है. जहां ढलते सूरज का विहंगम नजारा देखने को मिल रहा हैं. शाम को बादल की लालिमा राहगीरों का मन मोह रही हैं. जहां राहगीर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.

g

बहरहाल मौसम विभाग का कहना है अभी कोई भी सिस्टम बारिश का एक्टिव नहीं है, आगामी दो दिन बाद जबलपुर जिले में जरूर बारिश देखने को मिल सकती है. फिलहाल जबलपुर जिले में इसी तरह मौसम बना रहेगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मौसम ने बदला रंग, धूप के साथ छा रहे बादल…फिलहाल बारिश की कोई आसार नहीं

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *