Last Updated:
Sugar Kam Karne Ke Gharelu Upay: डायबिटीज कंट्रोल करने में देसी नुस्खे बेहद असरदार साबित होते हैं. डायबिटीज की समस्या के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिस कारण लोग काफी परेशान रहते हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण डायबिटीज यानी मधुमेह तेजी से फैल रही है. यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों पर असर डालती है.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के कारण डायबिटीज तेजी से मानव शरीर में फैल रही है. जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है. डायबिटीज जिस किसी को हो जाती है. उसे मानव को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है.

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए लोग कई प्रकार की मेडिसिन का प्रयोग करते हैं. वही आयुर्वेदिक आचार्य देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह खाली पेट आप सदाबहार के फूल का सेवन कर सकते हैं. जिसे डायबिटीज कंट्रोल रहेगी धीरे-धीरे डायबिटीज के समस्या से छुटकारा भी मिल सकता है.

डायबिटीज रोगियों के लिए तुलसी की पत्तियां भी लाभदायक मानी जाती है .ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए आप रोजाना सुबह 5 से 6 तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं. तुलसी की पत्तियां, शरीर में इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाकर डायबिटीज रोगियों को फायदा पहुंचाती हैं.

नीम की पत्तियों को आयुर्वेदिक का खजाना माना जाता है. कई बीमारियों के लिए भी नीम की पत्तियां फायदेमंद होती हैं. नीम की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक तत्व शुगर लेवल को नियंत्रित करता है.

बेल के फल की तरह बेल की पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं. बेल की पत्तियों का रस ब्लड शुगर लेवल को कम करने और शरीर की सफाई करने में मदद करता है. जिससे डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. सुबह खाली पेट पत्तियों का रस निकालकर पीने से डायबिटीज कंट्रोल की जा सकती है.

आयुर्वेद में गिलोय को अमृता कहा जाता है. गिलोय के पत्ते मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत करता है. गिलोय के पत्तियों का रस निकालकर सेवन करने से डायबिटीज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. शरीर में सूजन को कम करेगा और पाचन में सुधार करेगा.