दुनिया के सबसे पतले फोन को आज पहली बार सेल में खरीदने का मौका, महंगे फोन वाला लगता है लुक मगर है सस्ता

Last Updated:

टेक्नो स्लिम 5जी की आज पहली सेल रखी गई है. लुक के मामले में ये फोन काफी शानदार लगता है और कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का सबसे पतला मोबाइल फोन है.

Tecno Pova Slim 5G की आज पहली सेल है.
टेक्नो स्लिम 5जी को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, और आज इसे पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी बताते चलें कि कंपनी का कहना है कि ये दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है. सबसे खास बात ये है कि इतना पतला होने के बावजूद इसमें 5,160mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो पूरे दिन चल सकती है. इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर है, जो अच्छा परफॉर्मेंस और गेमिंग का एक्सपीरिएंस देता है.

कंपनी ने Tecno POVA Slim 5G की कीमत 19,999 रुपये रखी है. इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. ग्राहक इस फोन को आज खरीद सकते हैं, और इसे तीन कलर ऑप्शन Sky Blue, Slim White और Cool Black में पेश किया जाएगा.

इस फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. स्क्रीन को सिक्योरिटी के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती है. फोन में Android 15 पर बेस्ड HiOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम है.

मिलता है दमदार कैमरा और बैटरी
कैमरे के तौर पर इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है. इसमें 2K तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें पावर के लिए 5,160mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.95mm और वजन 156 ग्राम है, जिससे इसे पकड़ना और इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है. साथ ही ये फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ मजबूत बनाया गया है और IP64 रेटिंग से पानी और धूल से सेफ रहता है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

दुनिया के सबसे पतले फोन को आज पहली बार सेल में खरीदने का मौका, कम है कीमत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *